Chhattisgarh: गरियाबंद में मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक बरामद

जवान शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मोतीपानी गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 3 मई 2025 (15:42 IST)
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद (Gariaband) जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली (Naxalite) को मार गिराया जिस पर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र के मोतीपानी और करीब के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को जिला बल, गरियाबंद जिले की विशेष इकाई 'ई-30' और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।
 
स्वयं को घिरता देख नक्सली भागे : अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबल के जवान शाम करीब 6 बजे मोतीपानी गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से लगभग आधे घंटे तक गोलीबारी हुई और स्वयं को घिरता देख नक्सली वहां से भाग गए।ALSO READ: 5,000 फुट ऊंची पहाड़ पर था नक्सलियों का कब्जा, 9 दिन के ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता
 
अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी में सुरक्षाबल के जवानों ने 1 नक्सली का शव, 1 एसएलआर हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद किए। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली की पहचान 'डिवीजनल कमेटी' सदस्य योगेश के रूप में हुई है। योगेश के ऊपर 8 लाख रुपए का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ गरियाबंद के मैनपुर थाना में अपराध दर्ज है।ALSO READ: झारखंड में 1 करोड़ का इनामी नक्सली ढेर, मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली मार गिराए

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस वर्ष अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 145 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 128 बस्तर संभाग में मारे गए हैं। गरियाबंद जिला रायपुर संभाग के अंतर्गत है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इस्तीफे के बाद अब क्या कर रहे हैं जगदीप धनखड़, विपक्ष ने भी उठाए थे सवाल

भारत में दर्ज नहीं होते गर्मी से मौत के असली आंकड़े, जानिए क्या कहती है रिपोर्ट

शख्‍स के इस रवैए से नाराज हुई अदालत, लगाया 10000 रुपए का जुर्माना

PM मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ की कोलकाता मेट्रो की सवारी

ट्रंप के आलोचक पूर्व NSA बोल्टन के आवास की FBI ने ली तलाशी

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत में TikTok पर से प्रतिबंध हट गया है? सरकार की सफाई

GST परिषद की तीन-चार सितंबर को बैठक, 2 स्लैब के प्रस्ताव पर होगा फैसला

मोदी के बिहार दौरे पर राहुल ने साधा निशाना, कहा- 'वोट चोरी' पर एक शब्द भी नहीं बोले PM

Uttarakhand : छात्र ने दी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

PM मोदी ने की 'ऑपरेशन सिंदूर' की तारीफ, इन हथियारों को दिया सफलता का श्रेय

अगला लेख