Chattisgarh: नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 जून 2025 (11:22 IST)
Security forces killed 2 female Naxalites: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सली को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि माओवादियों के माड़ डिवीजन के नक्सलियों के होने की सूचना पर नारायणपुर और कोंडागांव जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और एसटीएफ के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।
 
अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम को जब सुरक्षाबल के जवान क्षेत्र में थे तब नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से नक्सलियों के शव, एक इंसास राइफल, एक .315 राइफल, मेडिकल का सामान और नक्सलियों से संबंधित अन्य सामान बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या ट्रेन में एक्स्ट्रा लगेज पर लगेगा कोई जुर्माना, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आया बड़ा बयान

इमरान खान को SC से मिली जमानत, जानिए कौनसे हैं वो 8 मामले

GST में 12%, 28% स्लैब को खत्म करने की सिफारिश, जनता को मिलेगा बड़ा तोहफा, सस्ती होंगी चीजें, केंद्र का प्रस्ताव GoM ने स्वीकारा

संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन क्यों मोदी सरकार लाई पीएम-सीएम के 30 दिन जेल में रहने पर कुर्सी जाने वाला विधेयक?

कबूतर को खतरनाक खत के साथ पकड़ा, जम्मू रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: गुजरात के कच्छ में फिर आया भूकंप, 7 मिनट में 2 झटके महसूस किए गए

18+ आयु वालों का नहीं बनेगा Aadhar card, असम के CM हिमंत बिस्व सरमा का बड़ा ऐलान, जानिए क्या है कारण

CM पर हमले के 1 दिन बाद बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

ग्रामीण नलजल योजनाओं के संचालन-संधारण की नीति टिकाऊ हो : मुख्यमंत्री मोहन यादव

डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच मॉस्को में पुतिन से मिले विदेश मंत्री जयशंकर

अगला लेख