चाचा नेहरू : प्यार और सपनों का दूसरा नाम

Webdunia
इस देश को रखना मेरे बच्चों संभाल के

सृष्टि की सुंदर वाटिका में खिले तरह-तरह के फूलों की गंध, रूप, रस और रंग का आकर्षण और सौंदर्य भी जुदा-जुदा होता है। इलाहाबाद के 'आनंद भवन' में पं. मोतीलाल नेहरू के घर जन्मे जवाहरलाल सचमुच दुनिया के लिए एक अनमोल उपहार थे। 
 
अंग्रेजों के साम्राज्य को उखाड़ फेंकने का सपना देखना भी तब जुर्म में शुमार था। भारत की जनता दासता का बोझ ढोते-ढोते थक गई थी। देश का स्वाभिमान धीरे-धीरे जाग रहा था। आपस में विभाजित सामंत और राजे-महाराजे अपनी भूलों के लिए प्रायश्चित करने को तैयार थे।

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और गोपाल कृष्ण गोखले जैसे राष्ट्रीय नेताओं ने अफ्रीका से लौटे गांधी के हाथों में स्वदेशी आंदोलन की बागडोर सौंपकर जब देश के युवाओं को आजादी की जंग में कूदने का आव्हान किया, तब जवाहरलाल नेहरू ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में इस राष्ट्रीय आंदोलन को एक नई दिशा दी।

अंग्रेजों ने गांधी और जवाहर का राजनीतिक लोहा माना और आखिरकार अंग्रेजी हुकूमत को भारत से अपना बोरिया-बिस्तर बांधना पड़ा।
 
देश स्वतंत्र होने के बाद नेहरूजी ने देश के नवनिर्माण की जो वैज्ञानिक आधारशिला रखी, उसी का परिणाम है कि आज हम विश्व में अपने ज्ञान-विज्ञान और टेक्नोलॉजी का लोहा दुनिया से मनवा सके हैं।

अंतरिक्ष विज्ञान हो या परमाणु विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान हो या इलेक्ट्रॉनिक्स, हमारा विश्व में आज एक सम्मानजनक स्थान है और आर्थिक दृष्टि से भी हमारा आधार पहले से मजबूत है। दूरदर्शी जवाहरलाल की दृष्टि एवं स्वप्नदर्शिता का ही यह कमाल था कि इतने वर्ष पूर्व ही उन्होंने देश को नई वैज्ञानिक संस्कृति के रंग में रंगना शुरू कर दिया था।



वे भारत के बच्चों, तरुणों, युवाओं एवं युवतियों में एक नया उत्साह भर देना चाहते थे। वे इस देश को धरती पर एक खुशहाल राष्ट्र देखना चाहते थे। बच्चों के प्रति उनका प्रगाढ़ स्नेह उनके कोमल मन का प्रमाण था। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और विश्वभर के बच्चों के चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस प्रतिवर्ष 14 नवंबर को कुछ नए सवाल लेकर आता है।

FILE


आज भारत सहित समूचे विश्व में विशेषकर एशिया, अफ्रीका और विकासशील दुनिया में बच्चों के मानवीय अधिकारों का जो अपहरण और उत्पीड़न हो रहा है, उसे देखकर आज चाचा नेहरू की आत्मा अवश्य रो रही होगी। चाचा नेहरू बच्चों में कल की दुनिया की बेहतर तस्वीर देखते थे। उन्हें बेतहाशा प्यार देना चाहते थे और चाहते थे कि वे आगे चलकर इस धरती पर बसी दुनिया को खूबसूरत बनाएं, सजाएं, संवारें और यह धरती शांति और सहअस्तित्वपूर्ण मानवीय रिश्तों का एक सुखी-समृद्ध परिवार बन सके।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में बार-बार लगती है भूख? ये 10 हल्के और हेल्दी मन्चिंग ऑप्शंस रखेंगे आपको फ्रेश और फिट

जानिए पेट साफ न होने पर क्यों निकल आते हैं पिम्पल्स

AC की ठंडी हवा बन सकती है अस्थमा मरीजों के लिए जान का खतरा, डिटेल में जानें पूरा सच

कहीं कम प्यास लगने के पीछे हाई कोर्टिसोल तो नहीं है वजह? जानिए हाई कोर्टिसोल और कम प्यास का क्या है कनेक्शन

क्या खतरे में है मीडिया की निष्पक्षता? 2025 में क्या है वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे की थीम, जानिए विस्तार से

सभी देखें

नवीनतम

घर की लाड़ली को दीजिए माता सीता और उनके गुणों से प्रेरित सुंदर नाम, जानिए अर्थ

जानिए रविंद्रनाथ ठाकुर के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य जो उनके महान व्यक्तित्व के परिचायक हैं

आतंकवाद और उसके आकाओं को देना होगा कड़ा जवाब

ग्लूटाथियोन से भरपूर ये 8 फूड्स बना सकते हैं आपकी स्किन को बेदाग और ग्लोइंग

डाकू का पोता UPSC क्रेक कर बना अधिकारी, जानिए देव तोमर की प्रेरणादायक कहानी