Hanuman Chalisa

बाल दिवस पर निबंध

Webdunia
baal diwas : 14 नवंबर को बच्चों के प्रिय चाचा तथा महान स्‍वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत‍ के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन यानी बाल दिवस पर हिंदी में निबंध। 
 
पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को हुआ था। प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चों सेबहुत प्रेम था। देश की आजादी में उनका बड़ा योगदान रहा तथा उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश का उचित मार्गदर्शन किया था। 
 
अत: नेहरू जी जन्मदिन पर ही बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है। दरअसल सन् 1925 में बाल दिवस की नींव रखी गई थी, जब बच्चों के कल्याण पर 'विश्व कांफ्रेंस' में बाल दिवस मनाने की सर्वप्रथम घोषणा हुई। 1954 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली।
 
हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन आता है तथा इस दिन को विशेष तौर पर 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें 'चाचा नेहरू' कहकर पुकारते थे। 
 
बाल दिवस मनाने के उत्सव को बच्चों के भविष्य के विषय में एक अच्छा कदम माना जा सकता हैं क्योंकि, आगामी पीढ़ी या बच्चे ही हमारे देश का भविष्य है। अत: उन्हें आगे बढ़ाकर तथा अच्छे संस्कार देकर हम देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।
 
इस खास मौके पर कहानियों का मंचन, भाषण, नुक्कड़, नृत्य-नाटिका, गान आदि प्रस्तुत करके आम लोगों को शिक्षा तथा देश के ऐतिहासिक बातों से अवगत कराया जाता है। 
 
बाल दिवस बच्चों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है। इस दिन स्कूली बच्चे अधिक खुश दिखाई देते हैं। स्कूलों में बच्चे विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं, वे सज-धज कर स्कूल जाकर अपने प्रिय चाचा नेहरू का स्मरण करते हैं तथा इस समय बाल मेलों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे अपनी बनाई हुई वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाते हैं तथा अपनी कला का प्रदर्शन दिखाते हैं।
 
आगे बढ़ते भारत और बदलते दौर में हमें बच्चों से कड़ा श्रम करवाने के बजाय उन्हें पढ़ा-लिखा कर उनके अच्छे भविष्‍य बनाने की ओर उन्हें अग्रसर करना होगा, तभी हमारा बाल दिवस मनाना तो सार्थक होगा और हम अपने बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करके ही चाचा नेहरू के प्रिय 'बच्चों' के प्रति अपना सही दायित्व निभा सकेंगे।

ALSO READ: बाल दिवस: पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन से जुड़ें 6 रोचक प्रसंग

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

बर्लिन में बना जर्मनी का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर

Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

अगला लेख