Hanuman Chalisa

इस क्रिसमस पर जानिए रंगबिरंगी मोमबत्ती के चमत्कार

Webdunia
Christmas 2022
 
ईसाई समुदाय और मोमबत्ती (Candles) का बहुत पुराना नाता है, क्योंकि क्रिसमस के खास पर्व पर हर मसीह परिवार अपने घर को क्रिसमस ट्री और रंगबिरंगी मोमबत्तियों से सजाते है। ईसा मसीह के प्रार्थना में विशेष तौर पर उपयोग की जाने वाली मोमबत्तियों का ईसाई समुदाय तथा चर्चों में खासा महत्व है। 
 
रंगबिरंगी मोमबत्तियां दिखने में बहुत सुंदर लगती हैं। इसका सिर्फ क्रिसमस से ही नहीं फेंगशुई से भी खास कनेक्शन है। फेगशुई के अनुसार रंग कई बातों के प्रतीक होते हैं और मोमबत्तियों पर भी यही दिशा-निर्देश लागू होते हैं तथा अलग-अलग रंगों और आकारों वाली मोमबत्तियां विभिन्न तत्वों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

इतना ही नहीं जिस स्थान पर आप मोमबत्ती लगाते हैं, उसका भी अपना एक खास प्रभाव होता है तथा उसके चमत्कार भी देखने को मिलते हैं। आाइए यहां जानते हैं रंगबिरंगी मोमबत्ती के चमत्कार (Positive candles) के बारे में-  
 
1.  सफेद मोमबत्ती दो अलग-अलग चीजों की प्रतीक है। पहला यह स्वर्ग की प्रतीक है और दूसरा यह मित्रों, लक्ष्यों की प्राप्ति तथा सहायक का प्रतिनिधित्व करती है। यह खुशी, बच्चों और सृजन के प्रकाश को भी दर्शाती है। 
2. पीली मोमबत्ती पृथ्वी की प्रतीक है। इसका प्रयोग सौहार्द और संबंधों में गरमाहट लाने के लिए किया जाता हैं। 
 
3. नारंगी मोमबत्ती पहाड़, विवेक और शांति का प्रतीक है। यह धन, व्यवसाय और जीवन के अन्य क्षेत्रों में उन्नति देने में चमत्कारी तथा सहायक होती है। इतना ही नहीं सूर्य का प्रतीक होती है। 
 
4. लाल मोमबत्ती आग की प्रतीक है। इसका प्रयोग ख्याति और प्रसिद्धि प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
 
5. आपको बता दें कि मोमबत्ती के जलने से उत्पन्न होने वाली लौ 'ची' को आकृष्ट करती है, अत: यदि आप घर या कमरे के उत्तर-पूर्व, मध्य-भाग, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण में मोम‍बत्तियों को जलाते हैं तो यह आसपास के वातावरण को सक्रिय और ऊर्जायुक्त बनाती है। 
 
अत: क्रिसमस के दिन घर में मोमबत्तियों को जलाना और रखना अपने काम में समरसता, संतुलन बढ़ने तथा जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में चमत्कारिक प्रभाव देने वाला माना जाता है।

Christmas Festival
ALSO READ: Christmas 2022: क्रिसमस ट्री से जुड़ी 13 दिलचस्प बातें, घर में कैसे सजाएं Christmas Tree

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मकर संक्रांति पर बन रहे हैं शुभ योग, 3 राशियों को मिलेगा आशीर्वाद

Magh Maas: माघ माह का महत्व और पौराणिक कथा

न्याय का प्रतीक घंटा: क्यों बजाते हैं घंटी और क्या महत्व है इसका?

Year 2026 predictions: रौद्र संवत्सर में होगा महासंग्राम, अपनी अपनी जगह कर लें सुरक्षित

भविष्य मालिका की भविष्‍यवाणी 2026, 7 दिन और रात का गहरा अंधेरा

सभी देखें

धर्म संसार

06 January Birthday: आपको 6 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 जनवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

2700 वर्षों से भारत में रह रहा यह यहूदी कबीला अब क्यों जा रहा है इजराइल?

Vrat And Festival 2026: वर्ष 2026 के प्रमुख व्रत-त्योहार, जानें सालभर की सूची

Paramahansa Yogananda: परमहंस योगानंद कौन थे?

अगला लेख