Hanuman Chalisa

क्रिसमस का उल्लास दिखेगा कैरोल गीतों में... (देखें वीडियो)

Webdunia
दुनिया को शांति और अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन क्रिसमस से ठीक पहले उनके संदेशों को भजनों (कैरोल) के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने की प्रथा को विश्व के विभिन्न हिस्सों में ‘गो कैरोलिंग’ के रूप में मनाया जाता है।


 
चर्च के प्रवक्ता के अनुसार क्रिसमस से ठीक पहले ईसाई धर्मावलंबी रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर जाते हैं और कैरोल/भजनों के माध्यम से प्रभु के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हैं। प्रभु की भक्ति में डूबे श्रद्धालुओं के समूह में भजन गायन का यह सिलसिला क्रिसमस के बाद भी कई दिनों तक जारी रहता है। कैरोल एक तरह का भजन होता है जिसके बोल क्रिसमस या शीत ऋतु पर आधारित होते हैं। ये कैरोल क्रिसमस से पहले गाए जाते हैं। 
 

देखें वीडियो...

 
ईसाई मान्यता के अनुसार कैरोल गाने की शुरुआत यीशु मसीह के जन्म के समय से हुई। प्रभु का जन्म जैसे ही एक गौशाला में हुआ, वैसे ही स्वर्ग से आए दूतों ने उनके सम्मान में कैरोल गाना शुरू कर दिया और तभी से ईसाई धर्मावलंबी क्रिसमस के पहले ही कैरोल गाना शुरू कर देते हैं।
 
क्रिसमस पर 'गो कैरोलिंग दिवस' एक ऐसा मौका होता है, जब लोग बड़े धूमधाम से प्रभु यीशु की महिमा, उनके जन्म की परिस्थितियों, उनके संदेशों, मां मरियम द्वारा सहे गए कष्टों के बारे में भजन गाते हैं। 
 
प्रभु यीशु मसीह का जन्म बहुत कष्टमय परिस्थितियों में हुआ। उनकी मां मरियम और उनके  पालक पिता जोसफ जनगणना में नाम दर्ज कराने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मां मरियम को प्रसव पीड़ा हुई लेकिन किसी ने उन्हें रुकने के लिए अपने मकान में जगह नहीं दी। अंतत: एक दंपति ने उन्हें अपनी गौशाला में शरण दी, जहां प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ।
 
भारत में भी यह दिन बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर समेत  समूचे पूर्वोत्तर भारत में लोग विशेषकर युवा बेहद उत्साह के साथ टोलियों में निकलते हैं और रातभर घर-घर जाकर कैरोल गाते हैं। कैरोल गाने के बाद लोग गर्मागर्म चॉकलेट और मीठे बिस्किट खाते हैं। इस तरह चारों ओर कैरोल गीतों में क्रिसमस का उल्लास दिखाई पड़ता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Muharram month 2026: मोहर्रम मास का इस्लाम धर्म में महत्व और परंपरा जानें

शुक्र की वृषभ राशि में मंगल का प्रवेश, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

गुरु का पुष्य नक्षत्र में गोचर, करें ये 5 अचूक उपाय, धन, सुख और अच्छी सेहत का मिलेगा आशीर्वाद

गुरु बदलेंगे चाल, शनि के पुष्य नक्षत्र में होगा प्रवेश; 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 3 को लग सकता है झटका

मंगल का कृतिका नक्षत्र में प्रवेश: 4 राशियों की किस्मत में होगा बड़ा बदलाव, जानें असर

सभी देखें

धर्म संसार

18 June Birthday: आपको 18 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 जून 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

12 वर्षों के बाद बृहस्पति का गुरु पुष्य योग के दिन पुष्‍य नक्षत्र में गोचर, तुरंत करें 5 उपाय

प्रद्युम्न चतुर्थी 2026: जानिए व्रत का महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

अगला लेख