suvichar

सांता और क्रिसमस कब बने बाजार की रौनक

Webdunia
FILE


क्रिसमस तथा सांता का व्यावसायिक स्वरूप भी उन्नीसवीं सदी के मध्य में ही उभरने लगा था। अमेरिका में 1820 से ही दुकानदार क्रिसमस के विशेष ऑफर्स का विज्ञापन करने लग गए थे। 1840 के दशक के आते-आते अखबारों में क्रिसमस संबंधी विज्ञापनों के अलग खंड होने लगे।

चूंकि इस वक्त तक सांताक्लॉज का क्रिसमस के साथ संबंध जुड़ चुका था और वे लोकप्रिय भी हो रहे थे, सो क्रिसमस संबंधी कई विज्ञापनों में सांता क्लॉज के भी दर्शन होने लगे। 1841 में फिलाडेल्फिया की एक दुकान पर सांता क्लॉज का आदमकद मॉडल खड़ा किया गया, जिसे देखने के लिए हजारों बच्चे टूट पड़े।

देखते ही देखते अन्य दुकानों ने भी ग्राहकों को लुभाने का यह तरीका अपनाया। फिर सांता के मॉडल का स्थान लिया हाड़-मांस के सांता ने, जब दुकान के ही किसी कर्मचारी अथवा किसी अन्य व्यक्ति को सांता की वेशभूषा में दुकान पर बैठाया जाने लगा।

यह परंपरा अमेरिका से योरप होते हुए दुनिया भर में फैल गई और सांता प्रतीक बन गए क्रिसमस की खरीददारी के।

इस पर्व की मूल बात है अपनों-परायों सबमें खुशियां बांटना। जब तक खुशियां बांटने की यह भावना रहेगी, क्रिसमस का तिलस्म भी बरकरार रहेगा।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य-राहु युति कुंभ राशि में: 1 महीने तक रहेगा ग्रहण योग, इन 3 उपायों से बचेंगी परेशानियां

Lakshmi Narayan Yoga: कुंभ राशि में बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ

कुंभ राशि में 18 साल बाद राहु का दुर्लभ संयोग, 10 भविष्यवाणियां जो बदल देंगी जीवन

शुक्र का राहु के शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 5 राशियों को रहना होगा सतर्क

कुंभ राशि में त्रिग्रही योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (18 फरवरी, 2026)

18 February Birthday: आपको 18 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 फरवरी 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

2020 में लगे थे 6 ग्रहण, अब फिर आने वाला है ऐसा दौर? जानें क्या सच में होगा बड़ा बदलाव

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई