ईश्वर की दूसरी आज्ञा- ईश्वर के 'नाम' का आदर करें..

Webdunia
'यदि तुम मुझसे प्यार करते हो, तो मेरी आज्ञाओं का पालन करोगे।' (योहन 14:15)
 

दूसरी आज्ञा कहती है- 'प्रभु अपने ईश्वर का नाम व्यर्थ न लेना।' (निर्गमन 20:7)
 
नाम का आदर करने से हम, वास्तव में उस व्यक्ति का आदर करते हैं, जिसका नाम हम लेते हैं। हम यह कभी पसंद नहीं करेंगे कि कोई हमारे माता-पिता, स्कूल, क्लब या राष्ट्र का अनादर करे। इसी तरह हमें ईश्वर के नाम का भी आदर एवं सत्कार करना चाहिए।
 
'किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा मुक्ति नहीं मिल सकती, क्योंकि समस्त संसार में इस नाम के सिवा मनुष्यों को दूसरा नाम नहीं दिया गया है, जिसके द्वारा हमें मुक्ति मिल सकती है।' (प्रे. चरित (4:12)
 
हमें सदा येसु के नाम को आदर से लेना है... साथ ही साथ, संत कुंवारी माता मरिया, संतों और उन सबों का नाम सम्मान से लेना चाहिए जो येसु ख्रीस्त के साथ घनिष्ठता से जुड़े हैं।
 
उत्तरी अमेरिका में, 'पवित्र नाम की संस्था' है, जिसके दो करोड़ से भी अधिकर सदस्य हैं, सब ने येसु के नाम को आदर से लेने और येसु उन्हें जैसा जीवन जीने देना चाहता है, वैसे ही जीने की उन्होंने प्रतिज्ञा की है।
 
हम ईश्वर के नाम का आदर और सत्कार ख्रीस्तयाग और दूसरे सार्वजनिक प्रार्थना सभाओं में भाग लेकर कर सकते हैं।
 
हमें ईश्वर और येसु का नाम प्यार और आदर से प्रार्थना करते हुए ही लेना चाहिए।
 
किसी व्यक्ति के नाम का सही ढंग से न लिया जाना और न बोला जाना, उस व्यक्ति का व्यक्तिगत अपमान किया जाना है।

 
Show comments

Jagannath rath yatra date 2024 : जगन्नाथ रथ यात्रा 2024 की तारीख व मुहूर्त

ज्येष्ठ माह की अमावस्या कब है, कर लें इस दिन 5 उपाय, होगा कल्याण

Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार

Vastu Tips : यदि घर की दक्षिण दिशा में ये एक कार्य किया तो लक्ष्मी रूठ जाएगी, यमराज होंगे प्रसन्न

बच्चे का नाम रखने की है तैयारी तो जानें क्या है बच्चे के नामकरण संस्कार की सही विधि

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेगी खुशियां, जानिए 29 मई का दैनिक राशिफल

29 मई 2024 : आपका जन्मदिन

29 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो ज्योतिष की नजर में घटेगी ये 3 महत्वपूर्ण घटनाएं

Badrinath Yatra: 650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर