क्रिसमस के स्वागत की तैयारी

Webdunia
ND

क्रिसमस को लेकर समुदाय के लोगों ने इसकी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। बच्चे सांता क्लॉज के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं तो किशोर-किशोरियों ने क्रिसमस-ट्री सजाने के सारे साजो-सामान जुटाने शुरू कर दिए हैं। वहीं घरों में साफ-सफाई के साथ रंग-रोगन का कार्य भी जोर शोर से किया जा रहा है...

क्रिसमस की आहट से ही घरों में जोर-शोर से तैयारियाँ शुरू कर दी जाती हैं। फिर शुरू होता है क्रिसमस ट्री को सजाने का दौर। स्टार, बैलून, सेंटा क्लॉज आदि से क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाया जाता है।

ND
वेस्ट मटेरियल से बनाया सांता क्लाज :- वेस्ट मटेरियल भी किस तरह से लोगों के काम आ सकता है इसका एक उदाहरण प्रीति धन्यवाद ने पेश किया है। उन्होंने चरनी को सजाने के लिए स्पेशल सांता क्लाज बनाया है। वेस्ट मटेरियल जैसे अंडे, फलालेन का कपड़ा और रुई के प्रयोग से प्यारे से सांता क्लाज का निर्माण किया है।

गौशाला की झाँकी :- प्रभु यीशु का जन्म गौशाला में हुआ था इसलिए क्रिसमस पर गौशाला की झाँकी का बड़ा महत्व होता है। क्रिसमस को लेकर बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। वे सांता क्लॉज को खुश करने घरों में विशेष तैयारी कर रहे हैं।

पिकनिक की प्लानिंग : क्रिसमस के बाद उसकी छुट्टियों को पूरी तरह एन्जॉय करने के लिए बच्चे अपने मम्मी-पापा के साथ मिलकर पिकनिक पर जाने की प्लानिंग बना रहे हैं। पिकनिक पर जाने के लिए शॉपिंग भी शुरू कर दी गई है।

ND
साज-सज्जा में जुटीं महिलाएँ :- लोगों का उत्साह उनके चेहरों पर चमक रही खुशियों से स्पष्ट झलकता है। क्रिसमस कार्ड, सांता क्लॉज, क्रिसमस-ट्री और धार्मिक कैसेट्स व सीडी की खरीददारी के साथ-साथ जन्म पर्व की तैयारियाँ भी चल रही हैं। घरों की साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ ही कुछ परिवार के लोग घरों में गौशाला और अन्य झाँकियों का निर्माण करने में जुट गए हैं। क्रिसमस के अवसर पर महिलाएँ अपने घर की रौनक बढ़ाने में जुटी हुई हैं। कुछ तो घर की हर छोटी-मोटी सजावट चाहे वो सीढि़याँ हो या दीवार, हर जगह को सजावटी आयटमों से सजा रही हैं।

बनने लगे पकवान :- क्रिसमस की खुशी पकवानों के बिना अधूरी होती है। इसी कमी को पूरा करने घरों में पकवान बनने शुरू हो गए हैं। रम केक, जिंजर वाइन, डोनल्ड, सलोनी, मीठा, नमकीन सहित तरह-तरह के पकवान रोजाना रसोई घर में बनते नजर आ रहे हैं।


Show comments

Bhagwat katha benefits: भागवत कथा सुनने से मिलते हैं 10 लाभ

Vaishakha amavasya : वैशाख अमावस्या पर स्नान और पूजा के शुभ मुहूर्त

Dhan yog in Kundali : धन योग क्या है, करोड़पति से कम नहीं होता जातक, किस्मत देती है हर जगह साथ

Akshaya tritiya 2024 : 23 साल बाद अक्षय तृतीया पर इस बार क्यों नहीं होंगे विवाह?

Varuthini ekadashi: वरुथिनी एकादशी का व्रत तोड़ने का समय क्या है?

Guru asta 2024 : गुरु हो रहा है अस्त, 4 राशियों के पर्स में नहीं रहेगा पैसा, कर्ज की आ सकती है नौबत

Nautapa 2024 date: कब से लगने वाला है नौतपा, बारिश अच्‍छी होगी या नहीं?

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया की पौराणिक कथा

कालाष्टमी 2024: कैसे करें वैशाख अष्टमी पर कालभैरव का पूजन, जानें विधि और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: राशिफल 01 मई: 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है माह का पहला दिन