शायराना अंदाज में क्रिसमस कार्ड

बधाई कार्डों में स्लोगन का महत्व

Webdunia
ND

त्योहारों के आते ही बधाइयाँ और गिफ्ट लेन-देन का सिलसिला शुरू हो जाता है। बड़ा दिन यानी क्रिसमस पर्व पर 15 दिन पहले से ही नाते-रिश्तेदारों से लेकर दोस्तों की ओर से हैप्पी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस के स्लोगन के साथ बधाइयाँ मिलनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में पूरा दिसबर माह ही क्रिसमस के माहौल से लवरेज नजर आता है।

यीशु जीवन का चित्रण : बधाई कार्डों में स्लोगन के अलावा प्रभु यीशु के जीवन से संबंधित कई घटनाओं को भी दिखाया गया है। बाजार में क्रिसमस कार्डों में बालक यीशु और उनके पास माता मरियम और जोसेफ की तस्वीरों वाले कार्ड खासतौर पर विभिन्न वैराइटी में उपलब्ध हैं।

बदल रहे हैं स्लोगन : आज से कई साल पहले बाजार में हैप्पी क्रिसमस और मेरी क्रिसमस के कार्ड बहुतायत में होते थे, वहीं धीरे-धीरे इसमें अब बदलाव आ गया है। कार्ड में बाइबिल के संदेश और शुभकामनाएँ होती हैं। शुभकामनाओं का अंदाज अब शायराना होता है। इसके अलावा संतों के संदेश मुख्य रूप से लिखे होते हैं। इनके माध्यम से लोग अपने मन की बात लिखकर भेजने लगे हैं। रेडिमेड कार्डों में भी ऐसे ही स्लोगन खोजे जा रहे हैं, जो उनकी परिस्थतियों से रू-ब-रू कराते हैं। जिससे कार्ड न केवल क्रिसमस की शुभकामनाएँ दें, बल्कि पढ़ने वाले के जीवन में बदलाव ला सकें।

हैंडमेड कार्ड का आकर्षण : आजकल रेडिमेड कार्ड से ज्यादा हैंडमेड कार्ड का आकर्षण भी देखने में आ रहा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग रेडिमेड कार्ड के बदले हैंडमेड कार्ड को अधिक प्राथमिकता देते हैं। कार्ड भेजने के बजाए संदेश को विशेष तरजीह देते हैं। पर्व कोई भी हो स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कान्वेंट आदि में हाथ से कार्ड बनाने को अहमियत दी जाती है। ऐसे कार्डों को बनाने के लिए पेंटिंग का उपयोग भी किया जाता है, पेंटिंग वाले क्रिसमस कार्ड लोगों को बहुत लुभाते हैं। यह गुलाब की सूखी पत्तियों से भी बनाए जाते हैं।

ND
ई-कार्ड का चलन : वर्तमान समय में पूरा विश्व एक गाँव बनता जा रहा है। इसमें कम्प्यूटर की अहम भूमिका है। पल भर में ई-ग्रिटिंग्स के माध्यम से विदेश में बैठे व्यक्ति को शुभकामनाएँ भेजी जा सकती हैं। वहीं इससे कार्ड खरीदने से लेकर भेजने और संबंधित को मिलने तक का वक्त की बचत भी हो जाती है, इसलिए आजकल ई-कार्ड व ग्रीटिंग्स का चलन बढ़ता जा रहा है।

झालर कार्ड की धूम : क्रिसमस कार्डों में एक झालरनुमा कार्ड भी है। इसमें लिखा हैप्पी क्रिसमस और छोटे-छोटे घुँघरू काफी आकर्षक हैं। इसके अलावा अन्य छोटे-छोटे कार्ड हैं जिनमें थिंकिंग ऑफ यू, मेरी क्रिसमस, क्रिसमस का पर्व आए, खुशियों की सौगात लाए जैसे स्लोगन लिखे हुए हैं। स्लेज खींचते रेनडियर और उन पर सवाल सांता क्लॉज वाले रंगबिरंगे कार्ड भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसके अलावा क्रिसमस गिफ्ट, प्रभु यीशु की चित्रकृतियाँ, सांता क्लॉज की टोपी, सजावटी सामग्री और केक की बिक्री होने लगी है।

रंग-रूप वाले क्रिसमस ट्री : क्रिसमस पर्व के मद्देनजर बाजारों में कई तरह के रंग रूप वाले क्रिसमस ट्री उपलब्ध है। जो आकर्षण का केंद्र बने है। प्रभु यीशू के जन्मदिन पर क्रिसम‍स ट्री का बहुत महत्व होता है। ट्री पर अलग-अलग तरीकों से सजावट करके उन्हें और आकर्षक बनाया जाता है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

पीपल की पूजा के पीछे क्या है लॉजिक, क्या सच में होता है भूत-प्रेत का वास या कुछ और है चमत्कार, जानिए सच्चाई

सावन में भोलेनाथ के इन 10 गुणों को अपनाकर आप भी पा सकते हैं स्ट्रेस और टेंशन से मुक्ति

सत्य शिव हैं, अनंत शिव हैं...हर मन में बसे भगवंत शिव हैं, भक्ति से सराबोर सावन की शुभकामनाएं

क्या सितंबर में मोदी जी छो़ड़ने वाले हैं पद, यदि ऐसा है तो फिर कौन बनेगा नया पीएम?

विश्व का एकमात्र ज्योतिर्लिंग जहां हर रात शयन के लिए आते हैं भोलेनाथ और माता पार्वती, साथ खेलते हैं चौपड़

सभी देखें

धर्म संसार

नाग पंचमी का त्योहार कब रहेगा, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

गुरु की राशि में शनि की वक्री चाल, 5 राशियों का बुरा हाल, 4 को होगा लाभ, 3 का मिश्रित परिणाम

प्रथम मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है इसका महत्व और 3 अचूक उपाय