स्टाइलिश व्हाइट क्रिसमस ट्री

क्रिसमस कार्ड से सजा बाजार

Webdunia
ND
क्रिसमस की तैयारियाँ बाजार में जोरों पर चल रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी क्रिसमस की खुशियों को एक-दूसरे के साथ बाँटने के लिए जहाँ बाजार में खूबसूरत गिफ्ट्स की भरमार है, वहीं घर की सजावट को बढ़ाने के लिए इस बार बाजार में स्टाइलिश व्हाइट क्रिसमस ट्री उपलब्ध भी है जो दिखने में बहुत ही खूबसूरत हैं। इस क्रिसमस ट्री की खासियत है कि इसमें कलरफुल लाइटें जलती हैं जिससे इसकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

क्रिसमस पर सबसे अधिक महत्व रखने वाला सांता क्लॉज और क्रिसमस ट्री हर बार की तरह इस बार भी अपने नए रूप में मौजूद है, जो हर आयु के लोगों में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। म्यूजिकल सांता क्लॉज के साथ-साथ लाइटिंग स्टैंड वाला व्हाइट क्रिसमस ट्री ग्राहकों को भा रहा है। 13 सेंटीमीटर वाले इस क्रिसमस ट्री की कीमत तीन हजार रुपए हैं। जबकि छोटे क्रिसमस ट्री भी मौजदू हैं जिनकी खरीदारी लोग गिफ्ट करने के लिए विशेष तौर से कर रहे हैं। व्हाइट क्रिसमस ट्री के अलावा डिजाइनर ग्रीन क्रिसमस ट्री भी हर आकार में उपलब्ध है। क्रिसमस ट्री को कलरफुल बॉल से लेकर स्टार्स से भी सजाया गया है।

क्रिसमस के लिए खास तौर पर तैयार किया गया व्हाइट क्रिसमस ट्री लोगों को बहुत पंसद आ रहा है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसके हर आकार में उपलब्ध होने के कारण लोग इसे अपने बजट के मुताबिक खरीद सकते हैं। कलरफुल लाइटों से सजाए जाने के कारण रात के वक्त यह और भी सुंदर लगता है।

त्योहार क्रिसमस का हो और कार्ड की बात न हो ऐसे कैसे हो सकता है, सो राजधानी की दुकानें भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बेताब हैं। लगभग सभी दुकानों में क्रिसमस कार्ड सज गए हैं। इस बार मार्केट में एक से बढ़कर एक कार्ड उपलब्ध है। म्यूजिकल कार्ड, सांता क्लॉज की झाँकी नुमा कार्ड, कैपनुमा कार्ड और झालर की आकृति वाले कार्ड लोगों को खूब लुभा रहे हैं।

म्यूजिकल कार्ड :- इस बार क्रिसमस सेलिब्रेशन म्यूजिक के साथ होगा। इसकी खासियत यह है कि कार्ड को ओपन करते ही मेरी क्रिसमस, मेरी क्रिसमस की आवाज आती है। इसके अलावा इसमें सांता क्लॉज की बच्चों के साथ तस्वीर और अंग्रेजी में लिखे क्रिसमस के बधाई संदेश भी लिखे हुए है। इसकी कीमत 40 रुपए से शुरू होती है।

ND
सांता क्लॉज की झाँकी :- मार्केट में शांता क्लॉज की झाँकी वाली कार्ड भी उपलब्ध है। इसमें उन्हें विभिन्न जगहों पर दर्शाया गया है। मसलन, बच्चों को गिफ्ट बाँटते, लोगों को बीच के हँसमुख मुद्रा में और बच्चों से बाते करते हुए। कार्ड में बधाई संदेश भी लिखे हुए हैं। यह विभिन्न रेंज में उपलब्ध है।

कैप पहनाकर दीजिए बधाई :- बाजार में एक कार्ड ऐसा भी है, जो कैप का भी काम करेगा। इसकी कीमत 40 रुपए है। मुकुटनुमा इस कार्ड में सांता क्लॉज की तस्वीर है और आकर्षक डिजाइन भी। इसके अलावा सामान्य कार्ड भी है। इसकी कीमत 10 रुपए से 100 रुपए के बीच है।

ND
झालर कार्ड की बहार :- क्रिसमस कार्ड में एक झालरनुमा कार्ड भी है। इसमें लिखा हैप्पी क्रिसमस और छोटे-छोटे घुंघरू काफी आकर्षक है। इसके अलावा अन्य छोटे-बड़े कार्ड है, जिसमें थिंकिंग ऑफ यू, मेरी क्रिसमस जैसे वाक्य लिखे हुए हैं। स्लेज खींचते रेनडियर और उन पर सवार सांता क्लॉज वाले कार्ड का पुराने समय से चले आ रहे हैं। इनकी माँग कभी कम नहीं होती।

किसी भी त्योहार में कार्ड का अपना अलग ही महत्व होता है। यह दिल की बातों को अभिव्यक्त करने का सबसे अच्छा माध्यम है। न्यू ईयर और क्रिसमस पास-पास होने के कारण इस बार बाजार में कार्ड की अच्छी खासी रेंज है।




Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Durga ashtami Puja vidhi: शारदीय नवरात्रि 2024: दुर्गा अष्टमी पूजा की विधि, महत्व, मंत्र, भोग, कथा और उपाय

Dussehra 2024 date: दशहरा पर करते हैं ये 10 महत्वपूर्ण कार्य

Navratri 2024: देवी का एक ऐसा रहस्यमयी मंदिर जहां बदलती रहती है माता की छवि, भक्तों का लगता है तांता

Dussehra: दशहरा और विजयादशमी में क्या अंतर है?

सिर्फ नवरात्रि के 9 दिनों में खुलता है देवी का ये प्राचीन मंदिर, जानिए क्या है खासियत

सभी देखें

धर्म संसार

08 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

08 अक्टूबर 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Navratri 2024 Upay: शारदीय नवरात्रि में बुरी नजर से बचाएंगे लौंग के ये चमत्कारी उपाय

Dussehra 2024: दशहरे पर इन जायकेदार व्यंजनों से करें घर आए मेहमानों का स्वागत

करवा चौथ पर लाल साड़ी पहनना क्यों माना जाता है शुभ?