राशिद अनवर ने दिलाया था भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला मेडल, जानिए 15 रोचक तथ्य

Webdunia
गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (14:00 IST)
नई दिल्ली: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 के शुरू होने में बस कुछ ही घंटो का समय बाकी रह गया ऐसे में जान लेते हैं भारत के लिए आजादी से पहले बाद में और 21वीं सदी में कैसा गुजरा राष्ट्रमंडल खेलों का कारवां।

1. राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पहले पदक विजेता पहलवान राशिद अनवर थे जिन्होंने लंदन में 1934 चरण में कांस्य पदक जीता था। भारत ने इन खेलों में पहली बार हिस्सा लिया था।

 2. 1934 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के केवल छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

3. भारत के छह सदस्यीय दल ने 1934 राष्ट्रमंडल खेलों की केवल एथलेटिक्स और कुश्ती स्पर्धा में हिस्सा लिया था।

4. आजादी के बाद भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक जीतने के लिये 1958 तक इंतजार करना पड़ा था, तब महान एथलीट मिल्खा सिंह ने कार्डिफ में पीला तमगा जीता था।

5. अमी घीया और कंवल ठाकर सिंह की जोड़ी राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिलायें बनी थीं जिन्होंने कनाडा के एडमंटन में 1978 के चरण में कांस्य पदक जीता था।

6. चक्का फेंक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया ने मिल्खा सिंह की ऐतिहासिक उपलब्धि के 52 साल बाद दिल्ली में 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को एथलेटिक्स में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया था।

7. निशानेबाज रूपा उन्नीकृष्णन ने कुआलालंपुर में 1998 चरण के दौरान महिला 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया था।

8. अब तक भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में कुल 503 पदक जीते हैं।

9. भारत राष्ट्रमंडल खेलों में केवल दो बार खाली हाथ लौटा है जिसमें 1938 (सिडनी) और 1954 (वैंकुवर) खेल शामिल हैं।

10. दिल्ली ने एडमंटन को 46-22 के अंतर से हराकर 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के मेजबानी अधिकार हासिल किये थे।

11. बीआर चोपड़ा की महाभारत में काम करने वाले दिवंगत अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती ने जमैका के किंग्स्टन में 1966 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिये पदक जीता था। उन्होंने पुरूष हैमर थ्रो में रजत पदक जीता था।

12. भारत 2002 चरण के बाद से कभी भी पदक तालका में शीर्ष पांच से बाहर नहीं रहा।

13. चक्का फेंक एथलीट रंजीत कुमार 2006 चरण के दौरान कांस्य पदक जीतने से राष्ट्रमंडल खेलों का पदक जीतने वाले पहले भारतीय पैरा एथलीट बन गये।

14. राष्ट्रमंडल खेलों में अब तक के सबसे सफल भारतीय एथलीट निशानेबाज जसपाल राणा हैं जिन्होंने 15 पदक जीते हैं।

15. भारत का 322 सदस्यीय मजबूत दल बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेगा। देश का सबसे बड़ा दल 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में था जिसमें कुल 495 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Mumbai Indians : 5 बार की चैंपियन मुंबई 5 मैच जीतने के लिए तरसी, जानिए 5 कारण

PCB चीफ का बड़ा ऐलान, विश्वकप जीते तो हर पाकिस्तानी खिलाड़ी खेलेगा करोड़ों से

BCCI Press Conference : विराट कोहली के स्ट्राइक रेट के बारे में चिंता करने वाले लोगों को चयनकर्ता ने दिया करारा जवाब

MS Dhoni ने CSK के इस खिलाड़ी के लिए निभाया है एक पिता का रोल

हार्दिक पंड्या के T20 World Cup में उपकप्तान होने से खुश नहीं है इरफान पठान

Rapid and Blitz 2024 : प्रज्ञानानंदा चौथे स्थान पर रहे, कार्लसन ने सुपरबेट टूर्नामेंट जीता

RCB के खिलाफ इस तरह हारी दिल्ली, प्लेऑफ की जंग हुई दिलचस्प

Gujarat Titans का करो या मरो मुकाबले में मजबूत KKR से सामना

पाटीदार और दयाल ने RCB को लगातार पांचवीं जीत दिलाई

पाटीदार का अर्धशतक, RCB ने दिल्ली को 188 रन का लक्ष्य दिया

अगला लेख