Commonwealth Games: तैराकी में भारत को बड़ी सफलता, यह तैराक पहुंचा सेमीफाइनल में

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (17:48 IST)
बर्मिंघम:भारत के युवा स्टार तैराक श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक आयोजन के सेमीफाइनल में जगह बनायी। श्रीहरि ने हीट 4 में भाग लेते हुए 54.68 सेकंड के समय के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इसी बीच, पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी हीट 3 में कुशाग्र रावत अपना प्रभाव नहीं डाल सके। 22 वर्षीय कुशाग्र ने 3:57:45 के साथ आठवां स्थान हासिल किया और होड़ से बाहर हो गये। पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए साजन प्रकाश ने अपनी हीट में 25.01 सेकंड के समय के साथ आठवां स्थान प्राप्त किया। वह समग्र रूप से 24वें स्थान पर रहे और सेमीफाइनल से बाहर हो गये जहां सिर्फ शीर्ष 16 ने जगह बनायी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

WTC Cycle में भारत का सबसे खराब प्रदर्शन, कुल 10 मैच भी नहीं जीत पाई टीम इंडिया

भारतीय टेस्ट टीम का भविष्य: बल्लेबाजी से ज्यादा चिंताजनक स्थिति गेंदबाजी की

रोहित शर्मा और रविंद्र जड़ेजा आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेल चुके हैं

विराट कोहली का 'Ego' प्रॉब्लम? नहीं छोड़ पा रहे ऑफ स्टंप की गेंद, सचिन से सीख लेने का सही वक्त

अर्जुन पुरस्कार मेरा मजाक उड़ाने वालों को जवाब है: पैरा शटलर नित्या

अगला लेख