श्रीकांत सहित महिला युगल में भारत को बैडमिंटन में मिला ब्रॉन्ज मेडल

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (13:17 IST)
बर्मिंघम: राष्ट्रमंडल खेलों के बैडमिंटन एकल फाइनल में जगह बनाने से चूक गए किदाम्बी श्रीकांत ने एकल में और त्रिसा जॉली तथा गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में कांस्य पदक जीते ।इसके अलावा पुरुष युगल में सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी स्वर्ण पदक से एक जीत दूर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने वाले किदांबी श्रीकांत की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें भारतीय बैडमिंटन के दिग्गजों में से एक बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह उनका राष्ट्रमंडल खेलों में यह चौथा पदक है जिससे उनके कौशल और निरंतरता का पता चलता है। उम्मीद है कि वह आगे भी युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहेंगे और भारत को गौरवान्वित करेंगे।’’

बैडमिंटन के महिला युगल में कांस्य पदक जीतने वाली त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की सराहना करते हुए मोदी ने कहा कि उन्हें उन पर गर्व है।

मोदी ने खेलों से पहले बातचीत का एक वीडियो क्लिप ट्वीट करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना होने से पहले त्रीसा ने मुझे गायत्री के साथ अपनी दोस्ती के बारे में बताया लेकिन वह सुनिश्चित नहीं थी कि पदक जीतने पर वह कैसे जश्न मनाएगी। उम्मीद है कि अब उसने इसकी योजना बना ली होगी।’’

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख