चॉकलेटी कैरोट केक

Webdunia
क्रिसमस पर बनने वाला केक हमे एकता का संदेश देता है। जिस प्रकार केक में सभी सामग्री मिलकर एक हो जाती है उसी प्रकार हमें भी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर रहना चाहिए।

ND


केक को गोल आकार में बनाने के पीछे भी गहरा राज छिपा है। गोल केक सभी में समानता का संदेश देता है।

सामग्री : 185 ग्राम मक्खन, 2 छोटे चम्मच कद्दूकस संतरे का छिलका, एक बड़ा चम्मच चीनी, एक बड़ा चम्मच क्रीम, एक बड़ा चम्मच कैरेमल सिरप, डेढ़ कप किसी गाजर, डेढ़ कप मैदा, एक चुटकी बैकिंग पावडर, आधा छोटा चम्मच सोडा बाई कार्ब, आधा बड़ा चम्मच कोको पावडर, दो बड़े चम्मच दूध।

( क्रीम सामग्री) : 125 ग्राम गाढ़ी क्रीम, 60 ग्राम मक्खन, एक छोटा चम्मच संतरे का कद्दूकस छिलका, 3 कप आइसिंग शुगर, दो छोटे चम्मच गरम पानी।

ND

विधि : एक बर्तन में मक्खन, संतरे का छिलका और चीनी डालें, बीटर से अच्छी तरह मिलाएँ। इसमें क्रीम और सिरप डालकर पुन: मिलाएँ। इसमें गाजर, छना हुआ मैदा, बैकिंग पावडर, सोडा बाई कार्ब, दूध और कोको मिलाएँ।

पहले से तैयार चिकनाई लगे केक पैन में इस मिश्रण को फैला दें। मध्यम आँच पर तैयार होने तक बेक करें। ओवन से निकालकर 5 मिनट तक रखें। पलटें और ठंडा होने दें। अब एक बरतन में क्रीम लें। इसे बर्फ पर रखकर फेटें। इसमें मक्खन, संतरे का छिलका, आइसिंग शुगर और पानी डालें। एक जैसा होने तक फेटें। अब केक पर चारों ओर फैला दें। आपका चॉकलेटी कैरोट केक तैयार है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में इन हर्बल प्रोडक्ट्स से मिलेगी सनबर्न से तुरंत राहत

जल की शीतलता से प्रभावित हैं बिटिया के ये नाम, एक से बढ़ कर एक हैं अर्थ

भारत-पाक युद्ध हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

सभी देखें

नवीनतम

एक ग्रह पर जीवन होने के संकेत, जानिए पृथ्वी से कितना दूर है यह Planet

प्रभु परशुराम पर दोहे

अक्षय तृतीया पर अपनों को भेजें समृद्धि और खुशियों से भरे ये प्यारे संदेश

भगवान परशुराम जयंती के लिए उत्साह और श्रद्धा से पूर्ण शुभकामनाएं और स्टेटस

समर्स में शरीर की गर्मी बढ़ा देती हैं ये चीजें, पड़ सकते हैं बीमार