विधि : नूडल्स उबाल लें। गाजर व बींस के छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर मटर के दानों के साथ उबाल लें। आलू उबालकर छील लें। आलू व पनीर के भी छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर लें।
नूडल्स उबाल लें। गाजर व बींस के छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर मटर के दानों के साथ उबाल लें। आलू उबालकर छील लें। आलू व पनीर के भी छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर लें।
प्याज, अदरक व हरी मिर्च महीन काट लें। क्रीम छान लें। ऑरेंज रंग 1 चम्मच पानी में घोल लें। मक्खन गर्म कर प्याज, अदरक व हरी मिर्च 5 मिनट भून लें। फिर मैदा व टोमैटो सॉस मिलाकर खुशबू आने तक पकाएँ।
अब आँच मंदी कर क्रीम, दूध, सब्जी, पनीर, नूडल्स डालते जाएँ और चलाते रहें। फिर रंग, नमक व गोल मिर्च मिलाकर उतार लें। बेकिंग डिश में इसे डालकर चीज बुरका दें। गर्म ओवन में सुनहरा बेक कर लें।