घर पर कैसे बनाएं देसी घी...

Webdunia
हमारे देश में पहले घर-घर घी बनाने की परंपरा थी, लेकिन अब कई कारणों से ऐसा संभव नहीं रहा। रूटीन से थोड़ा हटते हुए घर पर बनाएंगे तब इसके गुणों के आगे घी बनाने के सारे कष्ट भूल जाएंगे।
ND

- एक लीटर गाय के दूध को उबालकर ठंडा होने दें।

- रूम टेम्परेचर पर इसमें एक चम्मच दही मिला दें।

- रातभर के लिए ढंककर रखा रहने दें।

- सुबह दही पर जमी मलाई की परत उतारकर अलग रख लें। मलाई फ्रिज में रखें।

- सात दिन तक दही की मलाई इकट्ठा करें।

- फ्रिज से निकालकर रखें, रूम टेम्परेचर पर आने का इंतजार करें।

- मथानी से 10-15 मिनट तक बिलोएं।

- बिलोने के दौरान दो कटोरी पानी मिलाएं।

- जब झाग निकलने लगे तब इसे किसी बारीक छन्नी से छान लें।

- छन्नी में शेष रहे मक्खन को 4- 5 पानी से धो लें।

- अब स्टेनलेस स्टील के भारी पेंदे वाले बर्तन में मक्खन रखें और मंद आंच पर चढ़ा दें। मक्खन पिघलेगा और सफेद झाग के रूप में नजर आने लगेगा।

- अब इसे लगातार चलाएं, झाग पतला होने लगेगा और हल्के पी ले रंग का घी पेंदे में नजर आने लगेगा। सुनहरा होने तक आंच पर रखें।

- ठंडा होने पर पारदर्शी घी को फिल्टर से छानकर इस्तेमाल के लिए बरनी में रखें।

- कमरे के तापमान पर इसे तीन महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार हैं आसानी से मिलने वाले ये 9 आयुर्वेदिक हर्ब्स

‘कामसूत्र’ की धरती भारत में ‘सहवास’ पर इतना संकोच क्‍यों?

रथ यात्रा पर निबंध: आस्था, एकता और अध्यात्म का भव्य संगम, जगन्नाथ रथ यात्रा में क्या है इस साल खास?

कद्दू के बीज ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए कितनी मात्रा में खाने से होता है फायदा

कैसे बनाते हैं भगवान जगन्नाथ का खिचड़ी भोग, यहां पढ़ें सात्विक रेसिपी

सभी देखें

नवीनतम

हार्ट अटैक से एक महीने पहले बॉडी देती है ये 7 सिग्नल, कहीं आप तो नहीं कर रहे अनदेखा?

क्या महिलाओं में कार्डियक अरेस्ट है ज्यादा घातक? शेफाली जरीवाला डेथ केस से मिल रहे संकेत

दुनिया के जाने-माने लोगों ने इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के बारे में क्या कहा, पढ़ें 10 अनसुने कथन

बाजार में कितने रुपए का मिलता है ब्लैक वॉटर? क्या हर व्यक्ति पी सकता है ये पानी?

बालों और त्वचा के लिए अमृत है आंवला, जानिए सेवन का सही तरीका