Biodata Maker

लॉकडाउन : तिरुपति मंदिर में 1300 कर्मचारियों को हटाने का मामला, बोर्ड को वापस लेना पड़ा आदेश

Webdunia
सोमवार, 4 मई 2020 (11:31 IST)
देश में इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है। कोरोना का असर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। देश के बड़े धार्मिक मंदिरों पर भी कोरोना काल का असर दिखाई दे रहा है। लॉकडाउन के चलते श्रद्धालुओं के नहीं आने से इन मंदिरों की आमदनी पर भी असर पड़ा है।

खबरें थीं कि देश के सबसे धनी मंदिरों में शामिल तिरुपति बालाजी मंदिर के ट्रस्ट तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) बोर्ड ने 1300 अनुबंधित कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्‍त करने का फैसला लिया था, जिसे वापस ले लिया गया है।

खबरों के अनुसार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी  के हस्तक्षेप के बाद बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों की नियुक्ति बहाली के निर्देश दिए थे।

खबरों के मुताबिक देश के सबसे धनी मंदिर में ये सारा स्टाफ कॉन्ट्रैक्ट पर सैनिटेशन और हॉस्पिटेलिटी संबंधी सेवाओं से जुड़ा था। छपी खबर के अनुसार राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के बीच काम न होने के कारण इन सभी को पर 1 मई 2020 से काम पर नहीं आने के लिए कह दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

सभी देखें

नवीनतम

जब भैंस पर बैठकर वोट डालने पहुंचा वोटर, वायरल हुआ वीडियो

LIVE: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 54 फीसदी मतदान, बेगुसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग

बिहार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, प्रशासन पर भड़के भाजपा नेता

RSS मामले में कर्नाटक सरकार को लगा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

अहमदाबाद में 'दृश्यम', प्रेमी की मदद से पति को टुकड़े कर किचन में दफनाया, जब 14 माह बाद राज खुला तो...

अगला लेख