सुखद खबर, इंदौर में कोरोना के 7 मरीज हुए स्वस्थ, अस्पताल से मिली छुट्टी

Webdunia
रविवार, 12 अप्रैल 2020 (21:23 IST)
इंदौर। इंदौर में आज कोरोना से 2 लोगों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या 32 पर पहुंच गई। रविवार को 8 नए मामले सामने आए, जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 306 पर पहुंच गई। इसी बीच अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज इस वायरस से जंग जीतकर अस्पताल से घर लौटे।

शासकीय एमआर-टीबी हॉस्पिटल से आज 7 मरीजों को कोरोना बीमारी से ठीक होने पर छुट्टी दे दी गई। इसमें 2 लोग खरगोन के रहने वाले हैं। इसमें एक व्यक्ति की ट्रेवल हिस्ट्री पेरिस की थी। मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के मुताबिक आज 7 मरीज़ों की छुट्टी कर दी गई।

कोरोना संक्रमण प्रभावित थे अब ये पूरी तरह ठीक हैं। इन मरीजों मे इंदौर के टाटपट्टी बाख़ल की कहकशां बी, अनिशा बी, फरहान और इमरान हैं। नजमा बी भी यहां भर्ती थी। खरगोन के ललित पाटीदार, जो फ्रांस से लौटे थे, वे भी कोरोना से ठीक हो गए हैं। इनके अलावा खरगोन के ही नूर मोहम्मद को भी ठीक हो जाने पर अस्प्ताल से छुट्टी दे दी गई।
सभी मरीजों के डिस्चार्ज होने पर डॉक्टर्स ने ताली बजाकर उन्हें घर विदा किया। मरीजों ने भी इस जंग में साथ देने वाले डॉक्टर्स का हृदय से आभार माना। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ 19 दिन के अंतराल में शहर में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 298 पर पहुंच गई है।

इनमें से 32 लोगों को इलाज के दौरान मौत हो चुकी है यानी शहर में कोविड-19 के मरीजों में मृत्यु दर 10.74 प्रतिशत है।

आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगाया है। (file photo)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LoC से सटे उड़ी को भूतिया शहर बना दिया पाक गोलाबारी ने

भारत को कैसे मिलेगा POK, सेना के पूर्व DGMO ने बताया तरीका

अमेरिका में कर लगने से भारतीयों के लिए घर पैसा भेजना होगा महंगा

पाकिस्तान को दुनिया में बेनकाब करेंगे भारत के सांसद, कांग्रेस से कौन कौन?

नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुई बहादुर K9 सिपाही ‘रोलो’!

सभी देखें

नवीनतम

क्या कभी कारों की जगह ले सकते हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट?

Weather Update : ओडिशा में बिजली गिरने से 9 की मौत, यूपी समेत कई राज्यों में फिर लू का अलर्ट

नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर की बाधा पार की, फिर भी दोहा में दूसरे स्थान पर रहे

Bihar : सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबर, सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

UP : हेयर ट्रांसप्लांट के बाद 2 लोगों की मौत, आरोपी महिला डॉक्‍टर फरार, एफआईआर दर्ज

अगला लेख