Corona virus : भारत में रोज बन रहे हैं 1.50 करोड़ मास्क, सरकार ने दिया भरोसा

Webdunia
शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (17:07 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि कोरोना संकट से निबटने के मामले में देश में मास्क, दस्तानों और सैनिटाइजर की कोई कमी नहीं है तथा भारत में प्रतिदिन 1.50 करोड़ मास्क बनाए जा रहे हैं।

रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कहते कहा कि आज कोरोना वायरस का प्रसार एक वैश्विक महामारी के रूप में उभरा है। भारत सरकार देश में इससे निबटने के लिए विभिन्न कदम उठा रही है जिसकी कल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संबोधन में देश को जानकारी दी थी।

उन्होंने कहा कि देश में 3 रास्तों से कोरोना वायरस का संक्रमण हो सकता है। पहला जलमार्ग, दूसरा वायुमार्ग और तीसरा बांग्लादेश, नेपाल आदि पड़ोसी देशों से भूमार्ग के जरिए। उन्होंने कहा कि देश में इस संक्रमण को रोकने के लिए कड़े उपाय किए जा रहे हैं। विदेशों से जो भी आता है, उसे 14 दिन पृथक रखा जाता है। जलमार्ग में भी बंदरगाहों पर जहाज चालक दल के लोगों को पृथक रखा जा रहा है।

मंडाविया ने कहा कि देश में दवा की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। देश में मास्क बनाने वाली 100 से अधिक इकाइयां हैं। हमारी क्षमता प्रतिदिन 1.50 करोड़ मास्क बनाने की है। इनका उत्पादन शुरू हो चुका है और इनकी कोई कमी नहीं है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में मास्क, दस्तानों और सेनिटाइजर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में कोई भी संकट खड़ा न हो, इसके लिए हम पहल कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

Jammu Kashmir Rain : भारी बारिश के कारण सीमा पर तारबंदी कई जगह बह गई, घुसपैठ का खतरा बढ़ा

पीएम मित्रा पार्क में निवेश पर दिल्ली में आज CM डॉ. मोहन यादव उद्योगपतियों से करेंगे वन-टू-वन मीटिंग

भाजपा विधायक संजय पाठक ने अवैध रेत खनन से जुड़े केस में हाईकोर्ट जज को लगाया फोन, सुनवाई से हटे जस्टिस विशाल मिश्रा

LIVE: GST परिषद की बैठक आज से, दो स्लैब पर लग सकती है मुहर

ट्रेन से उत्तर कोरिया से चीन पहुंचे किम जोंग उन, जानिए क्या है इस स्लो ट्रेन की खासियत?

अगला लेख