Publish Date: Fri, 03 Jul 2020 (15:11 IST)
Updated Date: Fri, 03 Jul 2020 (15:14 IST)
बिजनौर। उत्तरप्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 10 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 312 हो गई है और 220 लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब 86 का इलाज चल रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विजय यादव के अनुसार शुक्रवार को कोरोनावायरस के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से नमूनों की जांच रिपोर्ट में 10 लोगों को संक्रमण होने का पता चला है।
उन्होंने बताया कि अब तक कुल 312 संक्रमितों का पता चला है जिनमें 220 ठीक हो गए, 86 का इलाज चल रहा है और 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। (भाषा)