Hanuman Chalisa

Christmas और New Year पर Omicron का साया! सरकार ने जारी किए निर्देश

Webdunia
शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (18:27 IST)
नई दिल्ली। देशभर में कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। देश में अब तक 11 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के 101 मामलों का पता चला है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 20 दिनों से कोविड संक्रमण के दैनिक मामले 10,000 से कम हैं, लेकिन ओमिक्रॉन स्वरूप और अन्य देशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्क रहने की आवश्यकता है।
ALSO READ: Omicron Cases Tally in India : देश के 19 जिलों में Corona संक्रमण की रफ्तार भयावह, 11 राज्यों में Omicron के 101 मामले
यह आशंका है कि जहां सामुदायिक प्रसार (कम्युनिटी ट्रांसमिशन) होता है, वहां ओमीक्रोन संक्रमण डेल्टा स्वरूप से आगे निकल जाएगा। सरकार ने कहा कि ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है, हमें गैर-जरूरी यात्रा से बचने की आवश्यकता है, सामूहिक समारोहों और नए साल के जश्न को बड़े स्तर पर नहीं करने की जरूरत है।

सरकार ने डब्ल्यूएचओ का हवाला देते हुए कहा कि ओमिक्रॉन दक्षिण अफ्रीका में कोरोनावायरस के डेल्टा स्वरूप की तुलना में तेजी से फैल रहा है, जहां डेल्टा का प्रसार कम था।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 5 प्रतिशत से अधिक कोविड मामले संक्रमण दर वाले जिलों को प्रतिबंधात्मक उपायों को सुनिश्चित करने की आवश्यकता है जब तक कि यह कम से कम दो सप्ताह के लिए पांच प्रतिशत से कम न हो जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गर्मी को लेकर UN ने दी चेतावनी, अगले 5 साल और भी होंगे गर्म, टूटेंगे तापमान के रिकॉर्ड

धर्मेन्द्र प्रधान ने OSM में गड़बड़ी की जिम्मेदारी ली, क्या अगले मंत्रिमंडल फेरबदल में हो सकती है विदाई?

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

असम में भी पास हुआ UCC विधेयक, क्‍या लव जिहाद पर लगेगी रोक, कानून पर क्‍या बोले CM हिमंता?

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

सभी देखें

नवीनतम

Top News 29 May: हमीरपुर में पुल गिरने से 6 की मौत, ईरान-अमेरिका में बढ़ा तनाव, आसाराम का सरेंडर

अमेरिका-ईरान में बनी सहमति, 60 दिन का होगा युद्धविराम, राष्ट्रपति ट्रंप की मंजूरी का इंतजार

सफल हुई मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मेहनत, गेहूं उपार्जन में MP लगातार बना रहा रिकॉर्ड

दुष्कर्म केस में आसाराम को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका, जोधपुर जेल में किया सरेंडर

योगी सरकार की किसान हितैषी पहल, अनाज खरीद में रिकॉर्ड भुगतान से जीता भरोसा

अगला लेख