Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राष्ट्रीय राजधानी पर Corona का सितम, 118 लोगों की मौत, 6608 नए मामले आए सामने

हमें फॉलो करें राष्ट्रीय राजधानी पर Corona का सितम, 118 लोगों की मौत, 6608 नए मामले आए सामने
, शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (23:47 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस (Covid-19) भीषण सितम ढा रहा है। शुक्रवार को कोविड-19 के कारण 118 और मरीजों की मौत होने बाद मृतकों की संख्या कुल 8,159 हो गई जबकि 6608 नये मामले सामने आए। 
 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को मामलों की कुल संख्या बढ़कर 5,17,238 हो गई, जिनमें से 4,68,143 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दिल्ली में इस समय 40,936 मरीजों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,560 हो गई जबकि पिछले दिन यह संख्या 4,501 थी।
 
घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने का अभियान : दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बीच शहर में घनी आबादी वाले इलाकों और निषिद्ध क्षेत्रों में कोविड-19 के लक्षण वाले लोगों की पहचान और जांच के लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने का अभियान शुक्रवार को शुरू किया गया।
 
अधिकारियों के मुताबिक घनी आबादी वाले इलाकों और संक्रमण के ज्यादा मामले वाले क्षेत्रों के 57 लाख से ज्यादा लोगों के स्वास्थ्य की स्थिति की निगरानी की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

COVID-19 in India : देश में Corona संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार, 1 माह में बढ़े 10 लाख