Maharashtra Coronavirus Update : महाराष्ट्र में 1 दिन में 12,248 नए मामले आने से हड़कंप

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (22:04 IST)
मुंबई। देश में कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों के दौरान 12,248 रिकॉर्ड नए मामले सामने आने से हड़कंप मच गया। राज्य में कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमितों का आंकड़ा 5.15 लाख के पार पहुंच गया लेकिन राहत की बात यह है कि इस दौरान 13,348 मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या भी साढ़े तीन लाख से अधिक हो गई।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य में अब तक 5,15,332 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इस दौरान 390 और लोगों की इससे मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17,757 हो गई है। राज्य में इस अवधि में स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 3,51,710 हो गई है।
 
राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज आंशिक वृद्धि के साथ बढ़ कर 68.24 फीसदी हो गई जो शनिवार को 67.26 प्रतिशत रही थी जबकि मरीजों की मृत्यु दर भी घटकर 3.44 प्रतिशत पर आ गई।
सूत्रों के मुताबिक राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,45,558 रही जो शनिवार को 1,47,048 रही थी। यानी सक्रिय मामलों में 1,490 मरीजों की कमी आई है। सभी मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र पूरे देश में कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में पहले स्थान पर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख