भारत में 1 दिन में Covid 19 के 12,881 नए मामले, 334 और लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 18 जून 2020 (11:19 IST)
नई दिल्ली। भारत में 1 दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 12,881 मामले आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 3,66,946 पर पहुंच गई है, साथ ही 334 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 12,237 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के गुरुवार सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार फिलहाल 1,60,384 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 1,94,324 लोग स्वस्थ हो गए हैं तथा 1 मरीज देश छोड़कर चला गया है।
ALSO READ: Special Story : कोरोनावायरस Vaccine की दौड़ में 5 संगठन सबसे आगे
एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक करीब 52.95 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। भारत में लगातार 7वें दिन संक्रमण के 10,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।
 
जिन 334 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 114 की महाराष्ट्र, 67 की दिल्ली, 48 की तमिलनाडु, 27 की गुजरात, 18 की उत्तरप्रदेश, 12 की हरियाणा, 11 की पश्चिम बंगाल, 8 की कर्नाटक, 6-6 लोगों की पंजाब और मध्यप्रदेश, 5 की राजस्थान, 3 की बिहार, 2-2 लोगों की जम्मू-कश्मीर और आंध्रप्रदेश में मौत हुई है। छत्तीसगढ़, झारखंड, पुडुचेरी, तेलंगाना और उत्तराखंड में कोविड-19 से 1-1 व्यक्ति की मौत हुई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रकाश आंबेडकर का सनसनीखेज दावा, CM रहते दाऊद से मिले थे शरद पवार

सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, मुंबई पुलिस को मिला संदेश

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, मैं PM नरेन्द्र मोदी का आभारी हूं

भारत में 23 करोड़ से ज्यादा लोग घोर गरीब, UNDP की रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणा के सभी मंत्री करोड़पति, नहीं है कोई आपराधिक मामला

सभी देखें

नवीनतम

Money Laundering Csae : ED ने YSRCP के पूर्व सांसद के यहां की छापेमारी

भाजपा ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए, वायनाड में प्रियंका के मुकाबले नव्या

RSS नेता हत्याकांड : NIA ने PFI सदस्यों की जमानत को SC में दी चुनौती

झारखंड में भाजपा की पहली सूची में 66 उम्मीदवार, धनवार से बाबूलाल मरांडी, सरायकेला से चंपई सोरेन (संपूर्ण सूची)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के भाई गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप

अगला लेख