Publish Date: Wed, 15 Dec 2021 (12:29 IST)
Updated Date: Wed, 15 Dec 2021 (13:20 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के ग्राफ में बड़ा इजाफा हुआ है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए केस आए है। जिसमें इंदौर के 13 और भोपाल के 04 केस है। इसके साथ प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 170 तक पहुंच गई है। इसके साथ राजधानी भोपाल में एक्टिव केसों की संख्या 68 और इंदौर में 64 तक पहुंच गई है।
वहीं चिंता वाली बात यह है कि प्रदेश में कोरोना की संक्रमण दर जो 0.1 फीसदी तक पहुंच गई थी वह अब 0.4 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं राहत वाली बात यह है कि रिकवरी रेट अब भी पहले की तरह 98.60 फीसदी है।
पिछले दो दिनों में प्रदेश में 38 नए केस सामने आमने के साथ भोपाल और इंदौर में लगातार केसों की संख्या बढ़ती जा रही है। भोपाल, इंदौर के साथ जबलपुर, ग्वालियर, रायसेन, सागर और रतलाम में कोरोना के एक्टिव केस पाए जा रहे है।

About Writer
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। ....
और पढ़ें