Hanuman Chalisa

कोरोनावायरस से जंग : भारत की पहल को मिला 130 देशों का समर्थन

Webdunia
रविवार, 14 जून 2020 (11:16 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत और 12 अन्य देशों ने कोरोना वायरस पर गलत सूचना से निपटने के लिए तथ्य आधारित सामग्री का प्रचार करने के मकसद से एक पहल की अगुवाई की है। कोविड-19 वैश्विक महामारी से संबंधित भ्रामक सूचना से निपटने के लिए 130 से अधिक देश इस पहल का समर्थन कर रहे हैं।
 
ऑस्ट्रेलिया, चिली, फ्रांस, जॉर्जिया, भारत, इंडोनेशिया, लात्विया, लेबनान, मॉरिशस, मैक्सिको, नॉर्वे, सेनेगल और दक्षिण अफ्रीका की इस पहल पर कुल 132 सदस्य देशों ने ‘‘भ्रामक सूचना’’ या तोड़ मरोड़कर दी गई सूचना से निपटने का समर्थन किया है।
 
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के अलावा विश्व घृणा फैलाने वाले भाषणों एवं साजिशों, हानिकारक स्वास्थ्य सलाहों और भ्रामक सूचना का ‘खतरनाक विस्फोट’ भी देख रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र संचार प्रतिक्रिया पहल ‘वेरिफाइड’ का समर्थन करता है और कोविड-19 के दौर में गलत सूचना से निपटने के लिए वैश्विक कार्रवाई का आह्वान करता है।
 
13 देशों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि कोविड-19 स्वास्थ्य संकट के दौर में गलत सूचना फैलाना मानव स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरनाक हो सकता है। अन्य नकारात्मक परिणामों के साथ ही कोविड-19 ने ऐसी परिस्थितियां पैदा की है जिससे हिंसा भड़काने और समुदायों को विभाजित करने के लिए भ्रामक सूचनाएं, फर्जी खबरें और छेड़छाड़ की गई वीडियो प्रसारित की जा रही हैं।
 
बयान में कहा गया है कि हम महामारी से संबंधित झूठी और छेड़छाड़ की गई सूचना को जानबूझकर प्रसारित करने से हुए नुकसान से भी काफी चिंतित हैं। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख