कोरोना वापसी की आहट, 9 दिन में 15,929 संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्‍या भी 15,000 पार

Webdunia
शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (10:43 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में 2,527 और मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, 33 लोगों की मौत। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 838 मामलों की वृद्धि हुई। पिछले 9 दिनों में 15,929 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक कुल 4 करोड़ 30 लाख 54 हजार 952 लोगों की मौत हो गई, इनमें से 4 करोड़ 25 लाख 17 हजार 724 लोग स्वस्थ हो गए, 5 लाख 22 हजार 149 लोगों की मौत। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15,079 पर पहुंच गई है।
 
उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण की दैनिक दर 0.56 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.50 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महामारी से देश में अभी तक 5,22,149 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 1,47,831 की महाराष्ट्र में, 68,781 की केरल, 40,057 की कर्नाटक, 38,025 की तमिलनाडु, 26,164 की दिल्ली, 23,502 की उत्तर प्रदेश और 21,200 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। देश में जिन 33 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 31 की मौत केरल में और दो की दिल्ली में हुई। 
 
Koo App
राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1000 से ज्यादा नए संक्रमित मिले। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को सार्वजनिक स्थानों पर तत्काल प्रभाव से मास्क अनिवार्य कर दिया और इस नियम के उल्लंघन के लिए 500 रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया है। निजी वाहन में एक साथ सफर कर रहे लोगों के मास्क न पहनने की स्थिति में हालांकि जुर्माने का नियम लागू नहीं होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख