बड़ी खबर, पुणे में एक अस्पताल के 25 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित

Webdunia
मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (14:51 IST)
पुणे। महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में 25 स्वस्थ्यकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्यकर्मियों में 19 नर्सों और 6 अन्य पैरामेडिकल कर्मियों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है।

रूबी हॉल क्लिनिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बोमी भोटे ने कहा कि वर्तमान में किसी में भी कोई लक्षण नहीं हैं और सभी की हालत स्थिर है। पिछले हफ्ते, महाराष्ट्र के प्रमुख निजी अस्पताल के सामान्य वार्ड में कार्यरत एक नर्स को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था। अस्पताल ने बाद में अपने 1,000 कर्मचारियों की जांच की।

भोटे ने कहा, ‘चिकित्सा ​​सहायकों सहित 19 नर्सों और छह अन्य कर्मियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन सभी में कोई लक्षण नहीं है और इनकी हालत बिल्कुल स्थिर है।‘

कोविड-19 से पीड़ित पाए गए सभी कर्मियों को को अस्पताल के एक पृथक इकाई में रखा गया है और उन सभी के करीबी संपर्क में आए सभी लोगों का पता लगाया गया है और उनकी जांच की गई है।

उन्होंने कहा, ‘एहतियाती उपाय के तौर पर, हमने अस्पताल के भीतर एक पूरी इमारत को कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए समर्पित कर दिया है। हमारे सामूहिक, समन्वित और व्यापक प्रयास से यह सुनिश्चित हो पाया है कि अस्पताल में एक भी (गैर-कोरोना वायरस) रोगी संक्रमित नहीं हुआ है।‘ (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

अगला लेख