पाकिस्तान में कोरोनावायरस के मामले 2.50 लाख की ओर, 4983 लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (14:39 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 3,359 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,40,000 के पार हो गई, वहीं इस खतरनाक वायरस से 61 और लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,983 हो गई।
ALSO READ: कोविड-19 मरीजों को दी जाने वाली दवा रेमडेसिवीर की खुराक में बदलाव
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या 1,45,311 है। मंत्रालय ने बताया कि 2,193 मरीजों की हालत नाजुक है और इनमें से 435 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, वहीं पिछले 24 घंटे में 61 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,983 हो गई।
 
कुल संक्रमितों में से सिंध प्रांत में 99,362, पंजाब में 84,587, खैबर पख्तुनख्वा में 29,052, इस्लामाबाद में 13,731, बलूचिस्तान में 11,052, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,605 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 1,459 लोग संक्रमित हैं।
 
डॉन की खबर के अनुसार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ईद उल अजहा और मुहर्रम के दौरान मानक संचालन प्रक्रिया को कड़ाई से लागू करने के लिए कहा है। ईद उल अजहा 12 अगस्त को है, वहीं मुहर्रम के महीने की शुरुआत 1 सितंबर से होगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

शुभांशु शुक्ला धरती पर लौटे, माता पिता की आंखों से निकले आंसू, जानिए क्या कहा?

क्या बंद होने वाला है 500 रुपये का नोट? जानें क्या है वायरल मैसेज और सच्चाई

LIVE : शुभांशु शुक्ला ने रचा इतिहास, ISS पर तिरंगा लहराकर धरती पर लौटे

फ्लाइट में फाइटिंग, 2 महिलाओं की लड़ाई के बाद दिल्ली लौटा विमान

पहले 'छक्का' बोलकर करते थे अपमान, आज कहते हैं ‘सैल्यूट मैडम’, जानिए ट्रांसजेंडर दिव्या ने बिहार पुलिस में कैसे बनाई अपनी पहचान

अगला लेख