Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के RML अस्पताल के 2 डॉक्टर Corona virus से संक्रमित

हमें फॉलो करें दिल्ली के RML अस्पताल के 2 डॉक्टर Corona virus से संक्रमित
, बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (07:20 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल के 2 चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। एक अधिकारी के अनुसार अस्पताल की 2 महिला चिकित्सक संभवत: वायरस संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुई होंगी।
अधिकारी ने बताया कि दोनों चिकित्सकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के कारण देश में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 353 हो गई जबकि इससे संक्रमित मरीजों की संख्या 10,815 पहुंच गई है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Live Updates : दुनियाभर में कोरोना से 1 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत