महाराष्ट्र में कोरोना से 20 पुलिसकर्मियों की मौत, अब तक 1889 संक्रमण का शिकार

Webdunia
मंगलवार, 26 मई 2020 (18:29 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के कारण अब तक 20 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि अब तक राज्य में 207 अधिकारियों सहित 1,889 पुलिसकर्मी इस घातक वायरस से संक्रमित हुए हैं। उनमें से ज्यादातर मुंबई और नासिक ग्रामीण से हैं।
 
उन्होंने कहा कि अब तक एक अधिकारी सहित 20 पुलिसकर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 67 अधिकारियों सहित कम से कम 838 पुलिसकर्मियों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
 
अधिकारी ने बताया कि राज्य में लॉकडाउन लागू होने के बाद से पुलिस पर हमले की 252 घटनाएं हुई हैं, जिसमें 86 कर्मी घायल हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि कोविड​​-19 के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे काम कर रहे 40 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों पर भी असामाजिक तत्वों द्वारा हमले किए गए।
 
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र पुलिस ने अब तक भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत 1,15,263 मामले दर्ज किए हैं और 23,204 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने लॉकडाउन अवधि के दौरान अनुमति के बिना वाहनों की आवाजाही के 1,322 मामले दर्ज किए और इस संबंध में 72,687 वाहनों को जब्त किया गया। राज्य पुलिस ने बंद के दौरान विभिन्न अपराधों के लिए 5.48 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‍डा?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अलकायदा से जुड़ी 30 साल की शमा परवीन गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी है कनेक्शन

सनातनी विधायक शुक्‍ला को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की फटकार, दाल-बाटी पार्टी में नहीं जाने वाले भी टेंशन में

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

अगला लेख