अरुणाचल में 33 सुरक्षाकर्मियों समेत 201 लोग Corona से संक्रमित

Webdunia
शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (16:47 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में 33 सुरक्षाकर्मियों समेत 201 और लोगों के कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसी के साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 4775 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश के शिक्षामंत्री ताबा तेदिर भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और फिलहाल अपने घर में पृथकवास में हैं। राज्य में अब तक तीन मंत्री कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य निगरानी अधिकारी डॉ. एल. जाम्पा ने कहा कि नए संक्रमित मरीजों में शामिल अर्धसैनिक बल के 33 लोगों में सेना के 18 जवान, आईटीबीपी के छह जवान, असम राइफल्स के तीन जवान, पांच पुलिसकर्मी, आईआरबीएन का एक कर्मचारी शामिल है।
ALSO READ: केजरीवाल बोले, कोविड 19 से घबराने की जरूरत नहीं है, दिल्ली में हालात नियंत्रण में
इसके अलावा सीमा सड़क संगठन के सात कर्मी और एक स्वास्थ्य कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।उन्होंने कहा कि 15 संक्रमितों को छोड़कर सभी नए मरीजों में लक्षण नहीं हैं और उन्हें कोविड देखभाल केंद्रों में भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के 113 और मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अरुणाचल प्रदेश में अभी कोविड-19 के 1487 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक कुल 3280 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और आठ की मौत हो चुकी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

टोल कलेक्‍शन में उत्तर प्रदेश टॉप पर, 7060 करोड़ रुपए की हुई कमाई

लालू यादव की तबीयत नाजुक, एम्स में कराया गया भर्ती

Meta ने Facebook और Instagram की सामग्री पर नहीं लगाई लगाम, तुर्किए सरकार ने लगाया जुर्माना Turkish government fined Meta

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का दावा, वक्फ की 90 फीसदी से अधिक संपत्ति विवादित

Waqf Amendment Bill को लेकर मोदी सरकार पर भड़के औवेसी, बोले मैं गांधी के तरह बिल फाड़ता हूं

अगला लेख