COVID-19 : त्रिपुरा में देखभाल केंद्र से भागे 25 कोरोना मरीज

Webdunia
बुधवार, 12 मई 2021 (16:10 IST)
अगरतला। त्रिपुरा के अंबासा में एक अस्थाई कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 देखभाल केंद्र से कम से कम 25 रोगी भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश में व्यापक अभियान चलाया। हालांकि उनमें से केवल 7 लोगों को ही रेलवे पुलिस पकड़ पाई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अंबासा थाने के प्रभारी अधिकारी हिमाद्री सरकार ने कहा कि सोमवार रात पंचायत राज प्रशिक्षण संस्थान के कोविड देखभाल केन्द्र से भागे सभी रोगी प्रवासी कामगार हैं, जो दूसरे राज्यों से आए थे।

उन्होंने कहा, हमने सभी थानों को घटना की सूचना दे दी है। साथ ही रेलवे अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है, क्योंकि वे अन्य राज्यों से यहां आए थे। हमने उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया है।  पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें संदेह है कि 18 रोगी ट्रेन में सवार होकर राज्य से रवाना हो गए होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि 22 अप्रैल को अगरतला के अरुंधतिनगर इलाके में कोविड केंद्र से 31 रोगी भाग गए थे। वे त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) में भर्ती के लिए साक्षात्कार देने अन्य राज्यों से यहां आए थे। अधिकारियों ने कहा कि उनकी तलाश जारी है।

त्रिपुरा सरकार ने 24 अप्रैल से राज्य में आने वाले लोगों के लिए  कोविड-19 जांच की नेगेटिव रिपोर्ट साथ लाना अनिवार्य कर दिया था। ऐसा नहीं करने वालों की रैपिड एंटीजन जांच की जाएगी।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख