Dharma Sangrah

दूसरे चरण के पहले ही दिन कोविन पर 25 लाख रजिस्ट्रेशन, 1.47 लाख को लगी कोरोना वैक्सीन

Webdunia
मंगलवार, 2 मार्च 2021 (07:24 IST)
नई दिल्ली। केंद्र स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, देशभर में सोमवार को 1.47 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की डोज दी गई। सोमवार को 'को-विन' पोर्टल पर पंजीकृत 25 लाख संभावित लाभार्थी ने पंजीकरण करवाया।

ALSO READ: COVID-19 Vaccine Drive: दूसरे चरण के पहले दिन उपराष्ट्रपति, PM मोदी, अमित शाह समेत इन नेताओं ने लगवाई वैक्सीन
देशव्यापी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था और 2 फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू किया गया था। मंत्रालय ने बताया कि वैक्सीनेशन के अगले चरण में सोमवार को 60 से ज्यादा उम्र के लोगों तथा गंभीर बिमारियों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया गया।
 
मंत्रालय के अनुसार, सोमवार को 'को-विन' पोर्टल पर पंजीकृत 25 लाख संभावित लाभार्थी ने पंजीकरण करवाया। इनमें से 24.5 लाख नागरिक हैं और बाकी स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। आज लगभग 6.44 लाख लाभार्थियों द्वारा समय बुक किया गया था।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शाम सात बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,47,28,569 लोगों को वैक्सीन खुराक दी गई हैं। इनमें 66,95,665 स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। वहीं 25,57,837 स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है।

ALSO READ: वैक्सीन 'चोर' चीन, हैकर्स के निशाने पर भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्‍यूट
मंत्रालय के अनुसार 53,27,587 फ्रंटलाइन वर्कर्स (पहली खुराक), 60 साल से अधिक उम्र के 1,28,630 लाभार्थी और गंभीर रोगों से ग्रसित 45 साल से ज्यादा उम्र के 18,850 लाभार्थी शामिल हैं।
 
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के चालीसवें दिन आज शाम सात बजे तक कुल 4,27,072 वैक्सीन खुराक दी गई, जिनमें से 3,25,485 लाभार्थियों को पहली खुराक दी गई। वहीं 1,01,587 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हवा, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में

Delhi Metro: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए क्या है समय

JMM ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, बिहार चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

अगला लेख