महाराष्ट्र में Coronavirus से 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 249 में संक्रमण की पुष्टि

Webdunia
बुधवार, 12 अगस्त 2020 (18:01 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) से 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि अब तक इस संक्रमण के कारण 11 अधिकारियों समेत कुल 121 पुलिसकर्मी अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
इसके अलावा 294 और पुलिसकर्मियों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पुलिस बल में संक्रमितों का आंकड़ा 11,392 पहुंच गया है जिनमें से 9,187 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 2,084 मरीज उपचाराधीन हैं।
 
इसके अलावा राज्य में कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के वास्ते लागू निषेधाज्ञा के उल्लंघन के लिए 2,26,460 मामले दर्ज किए गए हैं।  पुलिस ने इन मामलों में अब तक कुल 33,173 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
अधिकारी ने कहा कि राज्य में पुलिस पर हमले की 332 घटनाएं हुईं, जिनमें 89 कर्मचारी घायल हो गए। इसके अलावा 66 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर भी हमला किया गया।

उन्होंने बताया कि हमले के मामलों में कुल 888 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने कहा कि राज्य पुलिस ने उल्लंघन के विभिन्न मामलों में कुल 20 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

मणिपुर में भारी बारिश से 3,802 लोग प्रभावित, 883 घर क्षतिग्रस्त

बड़ी खबर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता खत्म

UP : भाई ने बहन की हत्या कर घर में दफनाया शव, बदबू आने से खुला राज

भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

अगला लेख