chhat puja

मुंबई में आवश्यक कर्मियों के लिए 300 और लोकल ट्रेनें, फिर भी भीड़ कायम

Webdunia
बुधवार, 1 जुलाई 2020 (22:27 IST)
मुंबई। रेलवे ने आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों की सुविधा के लिए बुधवार से मुंबई में लगभग 300 अतिरिक्त उपनगरीय (लोकल) ट्रेनों का संचालन शुरू किया। हालांकि कुछ यात्रियों ने दावा किया कि सामाजिक दूरी को बनाए रखना एक चुनौती है क्योंकि अधिकतर ट्रेनों में, खासकर व्यस्ततम समय में 'काफी भीड़' थी।
 
बुधवार को मध्य रेलवे (सीआर) मार्गों पर 150 और पश्चिमी रेलवे (डब्ल्यूआर) पर 148 नई ट्रेनों को जोड़ा गया। इसके साथ ही मुंबई के उपनगरीय नेटवर्क पर कुल सेवाओं की संख्या 700 हो गई। 
 
यात्रियों ने दावा किया कि इनमें से अधिकतर ट्रेनें व्यस्ततम समय (पीक ऑवर) के दौरान क्षमता के अनुसार भरी हुई थीं जबकि रेलवे अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि प्रत्येक लोकल ट्रेन में केवल 700 यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति होगी। यात्रियों ने शिकायत की कि ट्रेनों की संख्या अपर्याप्त है और अधिक ट्रेनों को संचालित करने की आवश्यकता है।
 
एक यात्री हिमांशु ने ट्वीट किया कि सुबह की एक ट्रेन में सामाजिक दूरी का कोई पालन नहीं हो रहा था क्योंकि अगले एक घंटे तक कोई दूसरी ट्रेन नहीं थी। यात्री ने इस सिलसिले में एक कथित वीडियो भी पोस्ट किया और रेल मंत्री पीयूष गोयल तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को टैग किया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दुनिया के देशों में परमाणु हथियारों की होड़, ट्रंप ने कहा- फिर शुरू करेंगे परीक्षण, क्या पाकिस्तान बना रहा है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स

e-Aadhaar App : आधार में एड्रेस, जन्म तारीख या मोबाइल नंबर में करेक्शन को कैसे बना देगा आसान, समझिए

राजस्थान में दूसरा बड़ा हादसा, बेकाबू डंपर ने कई गाड़ियों को रौंदा, 14 लोगों की मौत, 40 घायल

तेलंगाना बस-ट्रक हादसा, जो बच गए उन मुसाफिरों ने बताई मौत की खौफनाक दास्‍तां, सुनकर फट जाएगा कलेजा

क्या यूक्रेन को मिलेगी अमेरिका से टॉमहॉक मिसाइल? क्या है राष्ट्रपति ट्रंप का रुख

सभी देखें

नवीनतम

SIR Row : देश के इन 12 राज्यों में शुरू हो रहा SIR, सुप्रीम पहुंची DMK को चुनाव आयोग ने क्या कहा

इंडी गठबंधन के पप्पू, टप्पू और अप्पू को नहीं दिख रहा विकास

कैसे एक मैसेज खा गया 14 हजार कर्मचारियों की नौकरी, अमेजन ने की बड़ी छंटनी, क्‍या है लेऑफ का ये नया ट्रेंड?

माटीकला मेलों में बिक्री का बना रिकॉर्ड, 4.20 करोड़ का आंकड़ा पार

दुनिया के देशों में परमाणु हथियारों की होड़, ट्रंप ने कहा- फिर शुरू करेंगे परीक्षण, क्या पाकिस्तान बना रहा है टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन्स

अगला लेख