महाराष्ट्र में COVID-19 से अब तक 33 पुलिसकर्मियों की मौत, 2,562 संक्रमित

Webdunia
रविवार, 7 जून 2020 (17:39 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 से पुलिस के एक अधिकारी समेत कम से कम 33 कर्मियों की मौत हो चुकी है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 2,562 पुलिसकर्मियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी ने कहा कि मारे गए इन 33 पुलिसकर्मियों में 18 मुंबई पुलिस से हैं।
 
इस समय राज्य पुलिस बल के 1,497 कर्मियों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है जिनमें 196 अधिकारी शामिल हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि इनके अतिरिक्त लॉकडाउन के दौरान 260 पुलिसकर्मियों पर हमले किए गए और इन मामलों में 841 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हमलों में करीब 86 पुलिसकर्मी घायल हो गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान 45 स्वास्थ्य कर्मियों पर भी हमले किए गए।
 
अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करना) के तहत 1,23,424 मामले दर्ज किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अवैध तरीके से परिवहन के 1,330 मामले दर्ज किए गए और इन मामलों में 23,866 लोगों की गिरफ्तारी के साथ 80 हजार से अधिक वाहन जब्त किए गए। अधिकारी के मुताबिक पुलिस ने अनेक अपराधों के मामले में 6.62 करोड़ रुपए का जुर्माना भी वसूला।
 
पुलिस नियंत्रण कक्षों में कार्यरतकर्मियों ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 से संबंधित सवालों और शिकायतों से जुड़े 1 लाख से अधिक फोन कॉल सुने। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पूरे देश में आक्रोश, आतंक के आकाओं का हो खात्मा, पहलगाम के बदले के लिए भारतीय सेना को मिली छूट

पाकिस्तान से क्यों अलग होना चाहते हैं बलूचिस्तान, पख्तून, पीओके, सिंध और वजीरिस्तान?

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT खोलेगी पूरे कांड की परतें?

पहलगाम को दहलाने वाले आतंकी हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से कनेक्शन

सुप्रीम कोर्ट का सवाल, आतंकवादियों के खिलाफ स्पाइवेयर के इस्तेमाल में गलत क्या है?

सभी देखें

नवीनतम

राजवाड़ा इंदौर में होगी 20 मई को मध्यप्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक

India Pakistan War : सेना को पूरी छूट देने के बाद PM मोदी का RSS प्रमुख भागवत और गृह मंत्री शाह के साथ डेढ़ घंटे तक मंथन, जानिए क्या हुई बात

BSF जवान को पकड़े जाने का मामला, पाक रेंजर्स के समक्ष दर्ज कराया विरोध

Pahalgam Attack : सेना तय करेगी समय, जगह और टारगेट, पहलगाम का बदला लेने के लिए PM मोदी ने दी खुली छूट

विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस ने एक्स से डिलीट किया सिर गायब वाला पोस्ट

अगला लेख