dipawali

कोरोना का कहर, अमेरिका में एक दिन में रिकॉर्ड 4000 की मौत

Webdunia
बुधवार, 13 जनवरी 2021 (13:58 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में एक तरफ राजनीतिक उठापटक चल रही है, वहीं दूसरी ओर कोरोनावायरस (Coronavirus) भी बुरी तरह कहर बरपा रहा है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि मंगलवार को रिकॉर्ड 4000 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। यह एक दिन का सर्वाधिक रिकॉर्ड है। 
 
सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि अमेरिका में कोरोना टीकाकरण भी शुरू हो चुका है। ऐसे में मौत का आंकड़ा और ज्यादा डराने वाला है। दुनिया में भी 9 करोड़ 20 लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ चुके हैं, जबकि 19 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
मार्केट वॉच नामक वेबसाइट ने न्यूयॉर्क टाइम्स के हवाले से 3 हजार 963 लोगों के मरने की पुष्टि की है। इसके मुताबिक 2 लाख 55 हजार 730 नए मामले सामने आए हैं। अमेरिका में औसतन 2 लाख 30 हजार 610 मामले सामने आ रहे हैं। 
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका में 2 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कैलिफोर्निया प्रांत में सर्वाधिक 28 लाख से ज्यादा संक्रम‍ण के मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही टैक्सास में 20 लाख से ज्यादा, फ्लोरिडा 15 लाख से ज्यादा, न्यूयॉर्क में करीब 12 लाख तथा इलिनोइस में 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 
 
नीदरलैंड्स में बढ़ा लॉकडाउन : दूसरी ओर, नीदरलैंड्स में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहां सरकार ने कहा है कि देश में जो पाबंदियां लागू हैं, उनमें किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं लोगों को पांबदियों का सख्ती से पालन करना होगा। हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी हाई अलर्ट जारी रखा है और लॉकडाउन तीन हफ्ते बढ़ा दिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

दीवाली से पहले मध्यप्रदेश में करोड़ों की काली कमाई वाले कुबेरों पर गाज, नौकरी में रहते कमाई अकूत दौलत

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

Naxal : छत्तीसगढ़ में 170 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 2 दिन में 258 नक्सलियों ने डाले हथियार

बिहार विधानसभा चुनाव में सेलिब्रिटी सियासत, सियासी दलों ने भोजपुरी स्टार्स पर लगाया दांव

रूस से तेल खरीदता रहेगा भारत, MEA ने ट्रंप के दावे को गलत बताया

सभी देखें

नवीनतम

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर तीसरी बार फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

MP: छात्राओं के वीडियो बनाने वाले एबीवीपी के 3 छात्र गिरफ्तार

Bihar Elections 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 48 उम्मीदवारों के नाम

MP : दीपावली पर यात्रियों से वसूला मनमाना किराया तो बस मालिकों पर होगी सख्त कार्रवाई, परिवहन मंत्री के निर्देश

Diwali 2025 : राम की पैड़ी पर दिखेगा त्रेतायुग का नजारा, सजा पुष्पक विमान, अयोध्या में मनेगा ऐतिहासिक दीपोत्सव

अगला लेख