अंडमान निकोबार में मिले Covid 19 के 41 नए मामले, 2 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 26 अगस्त 2020 (10:50 IST)
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बुधवार को कोविड-19 के 41 नए मामले सामने आने के बाद ऐसे मरीजों की संख्या 2,945 पर पहुंच गई जबकि 2 और लोगों की मौत के साथ केंद्रशासित प्रदेश में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है।
 
स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इनमें से 6 नए मरीजों ने पिछले दिनों कहीं न कहीं की यात्रा की थी जबकि 35 अन्य संक्रमितों का पता संपर्कों की जांच के दौरान चला। अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के 2 मरीजों- 86 वर्षीय महिला, जो दिल से जुड़ी बीमारी से पीड़ित थी और 79 वर्षीय पुरुष जो लकवाग्रस्त थे, की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामले सामने आने के बाद केंद्रशासित प्रदेश में 677 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। अधिकारी ने बताया कि 139 और लोग स्वस्थ हुए हैं और द्वीप समूह पर स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 2,231 हो गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश में अब तक कुल 76,733 जांच की गई हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पीएम मोदी का 50वां वाराणसी दौरा, देंगे 3,880 करोड़ की 44 परियोजनाओं की सौगात

तहव्वुर राणा 18 दिन की NIA रिमांड पर, खुलेंगे मुंबई हमले से जुड़े राज

सरकारी नौकरी, 4 करोड़ Cash या HSVP का प्लॉट? जानिए पहलवान से विधायक बनीं विनेश फोगाट को तीनों में से क्या चाहिए

RTI को कमजोर करती है DPDP अधिनियम की यह धारा, INDIA गठबंधन ने की निरस्त करने की मांग

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति समेत 7 पर मामला दर्ज

अगला लेख