Hanuman Chalisa

इंदौर एयरपोर्ट पर मिले 5 कोरोना संक्रमित, दुबई जाने से रोका

Webdunia
बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:30 IST)
इंदौर। इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को त्वरित जांच में 37 साल की गर्भवती महिला और 17 वर्षीय लड़के समेत 5 यात्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें एयर इंडिया की इंदौर-दुबई उड़ान में सवार होने से रोक दिया। संक्रमित यात्रियों में इंदौर का एक, बड़वानी का एक और भोपाल के तीन लोग शामिल हैं। 
 
स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रियंका कौरव ने बताया कि इंदौर-दुबई की साप्ताहिक उड़ान के हर यात्री की स्थानीय हवाई अड्डे पर रैपिड RT-PCR जांच की जाती है। बुधवार को 76 यात्रियों की जांच की गई। इनमें से दो महिलाएं, 17 वर्षीय लड़का और दो पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए।
 
उन्होंने बताया कि संक्रमितों में शामिल भोपाल की 37 वर्षीय महिला को 6 माह का गर्भ है और चौंकाने वाली बात है कि उसने कोविड-19 रोधी टीके की एक भी खुराक नहीं ले रखी है।
 
कौरव ने बताया कि अन्य चार संक्रमित यात्री महामारी रोधी टीके लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से से दो संक्रमितों ने सिनोफार्म और फाइजर के कोविड-19 रोधी टीकों की दो-दो खुराकें सिलसिलेवार तौर पर ले रखी हैं। यानी दोनों व्यक्ति इन टीकों की कुल चार खुराकें ले चुके हैं।
 
पांचों संक्रमितों में महामारी के लक्षण नहीं हैं। उन्हें हवाई अड्डे से वापस लौटा दिया गया है और उनके घरों में पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख