Dharma Sangrah

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में 54 कैदी हुए Corona संक्रमित

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (13:12 IST)
बांदा (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बांदा की जिला कारागार में बंद 54 कैदियों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिकित्सा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। करीब 500 कैदियों की जांच पड़ताल की जा चुकी है और अभी इतने ही कैदियों की जांच बांकी है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर एनडी शर्मा ने रविवार को बताया कि बांदा कारागार (जेल) में बंद 54 कैदी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि करीब 500 कैदियों की जांच पड़ताल की जा चुकी है और अभी इतने ही कैदियों की जांच बांकी है।

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को जिले में कुल 96 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस समय संक्रमण के 230 मामले उपचाराधीन हैं, संक्रमण से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुजफ्फरनगर में Corona से मरने वालों की संख्या 31 हुई : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोनावायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 31 तक पहुंच गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि दो दिन पहले जिला जेल के अधीक्षक और उनके पिता के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उन्होंने बताया कि जेल अधीक्षक के पिता की शनिवार शाम बेगराजापुर में मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 31 हो गई है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

Gold : क्या अभी है सोना खरीदने का सही समय, या और गिरेंगे भाव, दिसंबर में क्या रह सकती है कीमत

Pakistan में Gen Z आंदोलन, युवाओं ने शहबाज सरकार के खिलाफ फूंका बगावत का बिगुल, क्या नेपाल की तरह होगा हश्र

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Assembly Elections 2025 में 30 साल में बंपर वोटिंग, NDA की ऐतिहासिक जीत या फिर महागठबंधन की सरकार, क्या बोले नेता

बनारस से लेकर बेंगलुरु तक, मिलेगी चार नई वंदे भारत ट्रेन

BJP नेता राकेश सिन्हा ने दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में डाला वोट, मचा सियासी संग्राम, क्या है सचाई

ED ने क्यों कुर्क की सुरेश रैना और शिखर धवन 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति, क्या है पूरा मामला

बिहार में मतदान खत्म, पिछली बार से 9% ज्यादा हुई वोटिंग, किसको होगा फायदा

अगला लेख