चीन में होटल की इमारत ढही, 70 से ज्यादा लोग मलबे में दबे, रखे गए थे कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज

Webdunia
शनिवार, 7 मार्च 2020 (22:24 IST)
बीजिंग। चीन के क्वांझू शहर में शनिवार को एक होटल की इमारत गिरने से 70 लोग मलबे में दब गए। सरकारी मीडिया के मुताबिक इस होटल का इस्तेमाल कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को पृथक रखने के लिए किया जा रहा था।
 
यहां की सरकारी मीडिया के मुताबिक फुजियान प्रांत स्थित 80 कमरों के होटल की इमारत स्थानीय समयानुसार शाम करीब साढ़े सात बजे गिरी। बाद में बचाव दल ने 33 लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 70 लोग अब भी मलबे में दबे हैं।
 
एजेंसी ने बताया कि होटल में उन लोगों को पृथक कर रखा गया था जो कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे। शिन्हुआ के मुताबिक बचाव एवं राहत कार्य के लिए 147 सदस्यीय दल को भेजा गया है और मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से इनसानों में संक्रमण की शुरुआत पिछले साल दिसंबर में चीन के ही वुहान शहर में हुई थी और अब तक इससे दुनिया में करीब 3,500 लोगों की मौत हो चुकी है। 
(Photo courtesy: Twitter) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: विश्व गुरु का माहौल पूरी तरह फेल हुआ, लोकसभा में बोलीं डिंपल यादव

भारत के शहरों को जलवायु क़हर से बचने के लिए कसनी होगी कमर

जियो ने लॉन्च किया एआई रेडी क्लाउड कम्प्यूटर Jio PC

ग़ाज़ा में भुखमरी और व्यापक कुपोषण के बढ़ते प्रमाण

खरगे बोले कांग्रेस ने पाकिस्तान के 2 टुकड़े किए, बताओ आपने क्या किया..

अगला लेख