Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बड़ी खबर, महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी Corona की चपेट में

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, महाराष्ट्र में 714 पुलिसकर्मी Corona की चपेट में
, शनिवार, 9 मई 2020 (14:28 IST)
मुंबई। देश में महाराष्ट्र वैश्विक महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां दिनोंदिन स्थिति खराब होती जा रही है वहीं कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने से चिंता और बढ़ गई है।

महाराष्ट्र पुलिस ने शनिवार को बताया कि राज्य में 714 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए हैं। इनमें फिलहाल 648 सक्रिय मामले हैं। 61 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5 की मृत्यु हुई है। राज्य के संक्रमितों में 633 सिपाही और 81 अधिकारी हैं।

पुलिस विभाग के सक्रिय मामलों में 577 सिपाही और 10 अधिकारी हैं। स्वस्थ होने वालों में 51 सिपाही और 10 अधिकारी हैं। मृतकों में सभी पुरुष कर्मी हैं।
  
महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के साथ 194 हमले की घटनाएं हुई हैं और 689 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं। मुंबई की आर्थर रोड जेल में 77 कैदियों और 26 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
 
उधर, राज्य में शुक्रवार को 1089 नए मामले सामने आए और कोरोना वायरस के कुल संक्रमित 19 हजार से अधिक हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी गई जानकारी में 1089 नए मरीज आए और कुल संख्या 19 हजार 63 हो गई।  
 
इस दौरान 37 रोगियों की मृत्यु से वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 731 पर पहुंच गई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई का भी वैश्विक महामारी कोविड-19 से बुरा हाल है। शुक्रवार को संक्रमण के 748 नए मामले आए और 25 की मृत्यु हो गई।
 
बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार 748 नए मामलों से वाणिज्यिक नगरी में कुल संक्रमित 11 हजार 967 हो गए। मुंबई में इस दौरान 25 मरीजों की मृत्यु से मृतक 463 हो गए। गुरुवार को भी 25 की मृत्यु हुई थी। शुक्रवार को मृतकों में 13 पुरुष और 12 महिलाएं थीं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Live Updates : कर्नाटक में कोविड-19 के 36 नए मामले