मुंबई में Corona संक्रमण के 884 नए मामले, 41 की मौत

Webdunia
शनिवार, 16 मई 2020 (22:49 IST)
मुंबई। मुंबई में शनिवार को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 संक्रमण के 884 नए मामले सामने आए जिससे शहर में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 18,396 हो गई जबकि 41 और लोगों की मौत के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 696 पहुंच गई है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने कहा कि आज 238 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। अब तक कुल 18,396 मामलों में से 4,806 मरीज ठीक हो चुके हैं। बीएमसी ने यह भी कहा कि शनिवार को 41 लोगों की मौत हुई जबकि सात मई से 12 मई के बीच 14 लोगों की जान गई थी।

मरने वालों में 26 पुरुष और 15 महिला हैं। 41 में से 24 मरीज अन्य बीमारियों से भी जूझ रहे थे। दो की उम्र 40 साल से कम है जबकि 27 की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि 12 की उम्र 40 से 60 साल के बीच थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

कौन हैं लक्ष्यराज सिंह और क्या है उनका महाराणा प्रताप से संबंध

मानहानि मामला : आतिशी और संजय सिंह को राहत, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित की याचिका खारिज

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

Telangana : पेड़ों की कटाई पर SC ने लगाई रोक, मुख्य सचिव से मांगा जवाब

अगला लेख