Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेलंगाना में Covid 19 के चलते सभी परीक्षाएं स्थगित

Advertiesment
Telanganastate
हैदराबाद। तेलंगाना के विश्वविद्यालयों में स्नातक, परास्नातक और अन्य डिग्री पाठ्यक्रमों की चल रही और आगामी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राज्य में कोविड-19 के प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों में वृद्धि के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थानों के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण यह निर्णय लिया गया है।

webdunia
 
तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं के परिवर्तित समय की बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि शैक्षणिक संस्थान बुधवार से अस्थायी तौर पर बंद रहेंगे और ऑनलाइन माध्यम से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हरिद्वार महाकुंभ : Corona के मामलों में उछाल, निगेटिव जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य