Corona virus : एंजेलिना जोली, काइली जेनर ने की 10 लाख डॉलर की मदद

Webdunia
गुरुवार, 26 मार्च 2020 (18:07 IST)
लॉस एंजिलिस। कोरोना वायरस (Corona virus) के प्रकोप के मद्देनजर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और व्यवसाई काइली जेनर ने 10-10 लाख अमेरिकी डॉलर की राहत राशि दान की है।

एंजेलिना ने 'नो किड हंग्री' नाम के एनजीओ को 10 लाख अमेरिकी डॉलर की मदद की है, वहीं जेनर ने लॉस एंजिलिस के अस्पतालों में चिकित्सीय सामग्री खरीदने के लिए राशि दी है।

'ई न्‍यूज' की रिपोर्ट में एंजेलिना के हवाले से लिखा गया है, इस सप्ताह तक एक अरब से अधिक बच्चे कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के कारण स्कूलों से बाहर हैं। अमेरिका के लगभग 2.2 करोड़ बच्चे भोजन मदद पर निर्भर हैं। इनमें वे बच्चे भी शामिल हैं, जो स्कूल में मिलने वाली देखभाल और पोषण पर निर्भर होते हैं।'नो किड हंग्री' लगातार प्रयास कर रहा है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद बच्‍चों तक पहुंचा जाए।'

प्रसाधन कंपनी काइली कॉस्मेटिक्स की संस्थापक-मालिक काइली जेनर के सहयोग के बारे में अरबपति डॉक्टर थाइस आलियाबादी ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जेनर ने हमें 1,000,000 अमेरिकी डॉलर की राशि दी जिससे हमें हजारों मास्क और अन्य सुरक्षात्मक सामग्री खरीदने में मदद मिली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : महाराष्ट्र के विदर्भ में बाढ़ ने मचाई तबाही, 8 लोगों की मौत, घर और फसलों को भारी नुकसान

छात्रों की आत्महत्या पर SC हुआ सख्‍त, 3 राज्यों से मांगी जांच रिपोर्ट

Gujarat : मासूम बच्ची के सामने डूबे पिता, रोते देख राहगीरों ने की मदद, आंखों से नहीं रुकेंगे आंसू

एल्विश यादव के दोस्त राहुल हरियाणवी सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर फायरिंग

PM मोदी से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों की जानकारी दी

अगला लेख