बड़ी खबर, मुंबई की 86 फीसदी से ज्यादा आबादी में Corona के खिलाफ डेवलप हुई एंटीबॉडी

Webdunia
शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (23:04 IST)
मुंबई। कोरोनावायरस (Coronavirus) से जारी जंग के बीच मुंबई से एक अच्छी खबर है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने शुक्रवार को दावा किया है कि हाल के सीरो सर्वे में मुंबई की 86.64 प्रतिशत आबादी में कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित हो चुकी है। यह सीरो सर्वे 12 अगस्त से 9 सितंबर के बीच करवाया गया था।

कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से मुंबई में यह पांचवां सीरो सर्वे है। बीएमसी के मुताबिक झुग्गी बस्तियों में रहने वाले 87.02 प्रतिशत लोगों में एंटीबॉडी पाई गई, जबकि अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों में यह प्रतिशत 86.22 रहा। बीएमसी के मुताबिक मुंबई उपनगरीय इलाकों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला।

इस सर्वे में यह भी सामने आया कि वैक्सीनेशन करवाने वालों में 90.2 फीसदी एंटीबॉडी पाई गई है, जबकि टीका नहीं लगवाने वाले लोगों में यह 79.86 प्रतिशत है। एक और खास बात इस सर्वे में सामने आई है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में एंटीबॉडी का प्रतिशत ज्यादा है।

इस सर्वे के मुताबिक 88.29 फीसदी महिलाओं में एंटीबॉडी मिली है, जबकि पुरुषों में 85.07 फीसदी पाई गई। स्वास्थ्यकर्मियों में यह 87.14 फीसदी रही। जिन 8,674 सैंपल्स की जांच की गई, उनमें से 20 फीसदी सेंपल स्वास्थ्यकर्मियों के थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

Mahakumbh Stampede : जांच के लिए न्यायिक आयोग पहुंचा प्रयागराज, 1 महीने में सौंपेगा रिपोर्ट

Kerala : ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

मोदी ने साधा सोनिया पर निशाना, कहा- कांग्रेस के ‘शाही परिवार’ ने किया राष्ट्रपति का अपमान

5 फरवरी आएगी, आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी : पुष्कर धामी

भाजपा ने 2024 के लोस चुनाव में खर्च किए 1737.68 करोड़ रुपए

अगला लेख