Hanuman Chalisa

अनुपम खेर भी मोदी सरकार से नाराज, कहा- छवि बनाने से ज्यादा जरूरी लोगों की जान बचाना

Webdunia
गुरुवार, 13 मई 2021 (08:13 IST)
नई दिल्ली। अभिनेता अनुपम खेर ने बुधवार को कहा कि कोविड की दूसरी लहर के मद्देनजर देश में जो कुछ हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है और कहा कि अधिकारियों की सार्वजनिक आलोचना कई मामलों में वैध है।

ALSO READ: नेपाल का कोरोना संकट: क्या भारत के इस फ़ैसले का भी है असर?
नरेंद्र मोदी नीत सरकार के अकसर करीबी माने जाने वाले दिग्गज अभिनेता ने कहा कि सरकार के लिए समय यह समझने का है कि छवि बनाने से ज्यादा जरूरी जीवन बचाना है।

एनडीटीवी को दिए गए एक साक्षात्कार में एफटीआईआई के पूर्व चेयरपर्सन ने कहा कि सरकार से स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन में कहीं न कहीं चूक हुई है लेकिन दूसरे राजनीतिक दलों का इन खामियों का अपने हक में फायदा उठाना भी गलत है।

ALSO READ: MP: CM शिवराज का ऐलान, कंट्रोल में कोरोना, 17 मई के बाद इन जिलों से हटाया जा सकता है कोरोना कर्फ्यू
 
यह पूछे जाने पर कि सरकार के प्रयास अभी राहत देने की बजाय अपनी खुद की छवि एवं समझ को बनाने पर अधिक हैं? राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने कहा कि सरकार के लिए आवश्यक है कि वह इस चुनौती का सामना करें और उन लोगों के लिए कुछ करें जिन्होंने उन्हें चुना है। खेर ने गंगा और अन्य नदियों में कई शवों के मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि कई मामलों में आलोचना वैध है। कोई अमानवीय व्यक्ति ही नदियों में बहती लाशों से प्रभावित नहीं होगा।

 
उन्होंने कहा कि लेकिन दूसरी पार्टियों का इसका अपने लाभ के लिए इस्तेमाल करना मेरे विचार में ठीक नहीं है। मेरे हिसाब से लोगों के तौर पर हमें गुस्सा आना चाहिए। जो हो रहा है, उसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना जरूरी है। कहीं न कहीं उनसे चूक हुई है। उनके लिए समझने का वक्त है कि छवि निर्माण से जरूरी और भी बहुत कुछ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

जमानत पर बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहा परिवार, पुणे पोर्श कार से ली थी 2 इंजीनियरों की जान, लोगों ने कहा- कितने बेशर्म हो !

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

अगला लेख