Corona के नाम पर जान से खिलवाड़, सर्जिकल मास्क कहकर बेच रहा था कपड़े के मास्क

Webdunia
बुधवार, 18 मार्च 2020 (11:57 IST)
संभल (उप्र)। जिले के गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला कस्बे में प्रशासन की टीम ने सर्जिकल मास्क कहकर कपड़े के मास्क बेचने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उस व्यक्ति के पास से करीब 500 मास्क बरामद किए गए और बताया जाता है कि बरामद मास्क मानकों के अनुरूप नहीं हैं।
ALSO READ: Corona Virus को लेकर नई रिसर्च में खुलासा, इस ब्लड ग्रुप वालों को हो सकता है सबसे ज्यादा खतरा
पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को गुन्नौर थाना क्षेत्र के बबराला कस्बे में विवेक कुमार नामक व्यक्ति 'सर्जिकल मास्क' कहकर साधारण कपड़े के मास्क बेच रहा था। उसके पास से लगभग 500 मास्क और एक सिलाई मशीन बरामद की गई है। विवेक कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मंगलवार देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।
 
गुन्नौर के एसडीएम दीपेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बबराला में एक व्यक्ति मानक के प्रतिकूल मास्क बेच रहा है। उसके यहां टीम ने छापा मारकर लगभग 500 मास्क बरामद किए। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख